Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

‘युद्ध नशों विरूद्ध’ मुहिम पहुँची निर्णायक दौर में

30

चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा नशों की बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए शुरू की गई ‘युद्ध नशों विरूद्ध’ मुहिम निर्णायक दौर में पहुंच गई है, जहां नशों के खिलाफ जागरूकता मुहिम में हर गांव और वार्ड इसका हिस्सा बन रहा है।

पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों लालजीत सिंह भुल्लर, तरूनप्रीत सिंह सौंद, हरदीप सिंह मुंड्डियां, गुरमीत सिंह खुड्डियां, बरिंदर कुमार गोयल और 19 विधायकों, चेयरमैन और सिविल तथा पुलिस अधिकारियों ने आज प्रदेश के विभिन्न जिलों में इस संदर्भ में बैठकें करके इस मुहिम को जन लहर बनाने के लिए लोगों को लामबंद किया। इसके साथ ही पंजाब के पानियों को बचाने का प्रण लेते हुये सरकार की वचनबद्धता भी दोहरायी।

तरन तारन में करवाये गये गांवों के पहरेदार कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और अमनशेर सिंह कलसी, सर्वण सिंह धुन्न और डॉ. कश्मीर सिंह सोहल (सभी विधायक) ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के लिए पुलिस को खुली छूट दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशों के बुरे प्रभावों के प्रति जागरूक करें और नशा तस्करों के संबंध में जानकारी पुलिस को दें।

फतेहगढ़ साहिब में कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद और विधायक लखबीर सिंह राय, रूपिंदर सिंह हैप्पी और गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग ने संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में किसी भी हालत में नशा नहीं रहने दिया जाएगा और पंजाब के पानी की लूट बिल्कुल नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने विलेज डिफेंस कमेटियों के सदस्यों को नशा खत्म करने की शपथ दिलाई और डटकर काम करने के लिए प्रेरित किया।

लुधियाना में कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंड्डियां, अशोक पराशर पप्पी, रजिंदर पाल कौर छीना, मदन लाल बग्गा, कुलवंत सिंह सिद्धू, हाकम सिंह ठेकेदार और सरबजीत कौर माणूके (सभी विधायक) ने शामिल होकर नशा तस्करों को सख्त चेतावनी दी कि उन्हें पंजाब या नशों में से एक को छोड़ना पड़ेगा। नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

श्री मुक्तसर साहिब में कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल, गुरमीत सिंह खुड्डियां और चीफ विप्प प्रो. बलजिंदर कौर, जगदीप सिंह काका बराड़ तथा हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने लोगों को नशों की बुराई खत्म करने के लिए सरकार की मुहिम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि नशों के समाप्त होने के साथ ही नौजवानी को नई दिशा मिलेगी और सरकार नशों के खिलाफ कार्रवाई में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.