Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...

Punjab में दुकानें बंद! सड़कों पर उतरे लोग…पढ़ें पूरी खबर

41

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जहां पूरा देश शोक में डूबा हुआ है, वहीं देशवासी इस आतंकी हमले में जान गंवाने वालों के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। जहां विभिन्न स्थानों पर लोग सड़कों पर आकर पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं, वहीं आज पठानकोट में व्यापार मंडल ने ऐलान किया कि पठानकोट में दुकानें बंद रहेंगी, और यदि कोई दुकान खुली मिली तो उसे बंद कर दिया जाएगा।

पठानकोट के विधायक अश्वनी शर्मा भी योगदान देने के लिए पहुंचे और लोगों से अपील की कि इस संकट की घड़ी में सभी को एकजुट होकर आगे आना चाहिए। विधायक अश्वनी शर्मा ने कहा कि पहलगाम में जो हुआ वह निंदनीय है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि आज पठानकोट में बंद का आह्वान किया गया है।

अगर किसी ने अपनी दुकान खोली है, तो उसे भी व्यापारियों का समर्थन करना चाहिए और अपनी दुकान बंद करनी चाहिए। इस समय हमें वोट की राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होकर आगे आना चाहिए, ताकि देश में जो कुछ हुआ, वह भविष्य में दोबारा न हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.