Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

NOC को लेकर उठ रही ये मांग! प्लॉट खरीदने को लेकर लोगों को आ रही बड़ी मुश्किल

28

इंजीनियर एंड बिल्डिंग डिजाइनर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रधान इंजीनियर सुनील कत्याल, वाइस प्रैसीडैंट सुनील ठाकुर और जनरल सैक्रेटरी राजविंदर सिंह राजा की अध्यक्षता में एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक में 2018 के बाद प्लॉट खरीदने वाले लोगों को एन.ओ.सी. (नो ऑब्जैक्शन सर्टिफिकेट) और नक्शे पास करवाने में आ रही समस्याओं पर गहन चर्चा हुई।

एसोसिएशन ने सरकार से मांग की कि इस संबंध में पॉलिसी को 2024 तक बढ़ाया जाए ताकि प्रक्रिया को सरल बनाया जा सके। इसके अलावा, फाइलों को वापस इंजीनियर की आई.डी. तक भेजने की पावर एम.टी.पी. लैवल से हटाकर ए.टी.पी. (असिस्टैंट टाऊन प्लानर) लैवल तक करने की सिफारिश की गई। इससे समय की काफी बचत होगी, क्योंकि एम.टी.पी. लैवल पर फाइलें लंबे समय तक पैंडिंग रहती हैं, जिससे नक्शे और एन.ओ.सी. प्राप्त करने में देरी होती है।

एसोसिएशन ने यह भी प्रस्ताव रखा कि जिन सदस्यों को 20-20 साल का कार्य का अनुभव है, उन्हें बी-क्लास लाइसैंस से हटाकर उनके अनुभव के आधार पर ए-क्लास लाइसैंस प्रदान किया जाए। इस मांग को लेकर एसोसिएशन ने सरकार को एक लिखित पत्र सौंपने का निर्णय लिया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन जल्द ही चंडीगढ़ में संबंधित मंत्री और डायरैक्टर से मिलकर इन मुद्दों को उनके समक्ष रखेगी। बैठक में सलाहकार रणजीत बेदी, इंजीनियर प्रिंस सिक्का, सुखराज, संजीव, नीरज, सुरजीत, कुलदीप, धवन, अमित मित्तल, विशाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.