Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Faridabad News: फरीदाबाद के तिलपत गांव में सनसनीखेज वारदात, बीच-बचाव करने गए 25 वर्षीय बाउंसर की हत्... Haryana Weather Alert: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 12 अक्टूबर तक तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृ... Gohana News: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) परीक्षा में गोहाना के अभिषेक सरोहा ने किया टॉप, बिना कोचिं... Faridabad Tractor Accident: फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा, धान से भरा ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर मौ... Panipat Road Accident: पानीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से महिला टीचर की मौत Faridabad Tilpat Murder News: फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, बीच-बचाव करने गए युवक की कुल्ह... Ranchi T20 Match News: JSCA स्टेडियम में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, दर्शकों में जबर्दस्त ... Faridabad News: फरीदाबाद के खेड़ी पुल इलाके में 10वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्य... Deoghar Rail News: देवघर और संथाल परगना को बड़ी सौगात, जसीडीह रेल बाइपास लाइन का हुआ उद्घाटन Haryana Congress Delhi Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, हरियाणा कांग्रेस ने रद्द किए स...

UK पत्नी के पास गए पंजाबी युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौ/त, सदमे में परिवार

39

ब्रिटेन में पंजाब के युवक की मौत होने सूचना प्राप्त हुई है। मृतक की पहचान हरमनप्रीत सिंह पुत्र भूपिंदर सिंह निवासी गांव संतोखपुरा, भवानीगढ़ संगरूर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, हरमनप्रीत सिंह की ब्रिटेन में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है।

इस घटना की जानकारी देते हुए मृतक हरमनप्रीत सिंह के पिता भूपिंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा करीब 2 महीने पहले यूके गया था और उसकी पत्नी भी यूके में है। इस बीच, कुछ दिन पहले उन्हें सूचना मिली कि हरमनप्रीत सिंह की ब्रिटेन स्थित अपने घर में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है। भूपिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में संगरूर के सदर पुलिस थाने को सूचित कर दिया है।

परिवार ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि ब्रिटेन सरकार से संपर्क स्थापित कर उनके बेटे की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाए तथा हरमनप्रीत सिंह का शव गांव संतोखपुरा लाने का प्रयास किया जाए। संगरूर विधानसभा क्षेत्र की विधायक नरिंदर कौर भारज ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.