Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओ... हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्द... कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के...

देश में बढ़ते हिंदू-मुस्लिम विभाजन का नतीजा है पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा- बोले फारूक अब्दुल्ला

49

वक्फ संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. बीजेपी इस मुद्दे को लेकर राज्य की ममता सरकार पर लगातार हमला कर रही है. इस बीच नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला का बयान सामने आया है. उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जान-बूझकर हिंदू-मुसलमानों के बीच नफरत पैदा की जा रही है जिसकी वजह से अब यह नफरत हिंसा में बदल रही है. उन्होने कहा कि ‘खतरा पाकिस्तान या चीन से नहीं बल्कि देश के अंदर उन लोगों से है जो धर्म के नाम पर नफरत फैला रहे हैं.

रविवार (20 अप्रैल) को जम्मू के मढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि सांप्रदायिक नफरत देश को कमजोर कर रही है और पश्चिम बंगाल में हाल की हिंसा देश में बढ़ते हिंदू-मुस्लिम विभाजन का प्रत्यक्ष परिणाम है. वहां बुलडोजर चलाए गए, मस्जिदें गिरा दी गईं, स्कूलों को तबाह कर दिया गया, मुसलमानों के घर ढहा दिए गए. उन्होंने सवाल किया कि इन लोगों का क्या गुनाह था.

‘धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वालों से है खतरा…’

फारूक अब्दुल्ला कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने साफ तौर पर बुलडोजर एक्शन पर रोक लगाई, लेकिन रोक के बाद भी कार्रवाई की गई. अध्यक्ष ने सवाल किया कि क्या कानून सिर्फ हमारे लिए अलग है और उनके लिए अलग है. उन्होंने लोगों से एकजुट होने और एकता दिखाने का आग्रह किया और कहा कि ‘खतरा पाकिस्तान या चीन से नहीं बल्कि देश के अंदर उन लोगों से है जो धर्म के नाम पर नफरत फैला रहे हैं.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.