Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Raipur Development News: शहर के सौंदर्यीकरण और जलापूर्ति विस्तार को हरी झंडी, एम्स के पास मरीजों के ... Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Delhi Tour: बस्तर विकास और पानी के समुचित प्रबंधन पर हो रही है चर्चा,... Chhattisgarh Employees Federation News: संभाग स्तरीय प्रदर्शन के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी, एरियर्स... Jharkhand Central Agency News: ऑल इंडिया कोल माइंस यूनियन की शिकायत पर कार्रवाई, भ्रष्टाचार निवारण अ... Eastern Railway Cancellation List: कटावरोधी कार्य के चलते 39 पैसेंजर और 6 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द... Shweta Sharma Giridih Politics: पति के अधूरे सपनों को पूरा करेंगी श्वेता शर्मा, पीरटांड के सुदूरवर्त... Howrah to Khatipura Special Train 03007: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर रेलवे का अहम फैसल... Ranchi Khunti News Update: शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, आग की ऊंची लपटें उठने से मची अफरा-तफरी, फायर ब... One Zone One Operator Delhi: दिल्ली में अब रोबोटिक होगी सीवरों की सफाई, दक्षिण दिल्ली के लिए 6,044 क... IMD Weather Forecast: यूपी-बिहार से लेकर पंजाब-हरियाणा तक बारिश और आंधी की चेतावनी, जानें अपने राज्य...

पंजाब पुलिस के ASI व हवलदार पर लगे गंभीर आरोप, लिया गया बड़ा एक्शन

44

डेराबस्सी : सिविल अस्पताल डेराबस्सी में पिछले दिनों गांव मुकंदपुर के दो गुटों में हुई खूनी झड़प के मामले में एस.एस.पी. मोहाली दीपक पारीक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डेराबस्सी थाना प्रमुख मनदीप सिंह को निलंबित कर दिया है। माना जा रहा है कि सिविल अस्पताल में मुकंदपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनके द्वारा बरती गई लापरवाही के चलते एस.एस.पी. दीपक पारिक ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई है।

थाना प्रमुख के बाद डेराबस्सी थाने में तैनात ए.एस.आई. जसवंत सिंह और हवलदार संदीप सिंह को एस.एस.पी. मोहाली दीपक पारीक ने शनिवार लाइन हाजिर कर दिया है। । उन्हें डेराबस्सी पुलिस स्टेशन से स्थानांतरित कर पुलिस लाइन मोहाली में भेज दिया है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले देर रात सिविल अस्पताल डेराबस्सी में हुए खूनी संघर्ष के दौरान थाना प्रमुख के साथ ये दोनों कर्मचारी भी घटनास्थल पर मौजूद थे तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में बरती गई लापरवाही को लेकर एस.एस.पी. मोहाली दीपक पारीक ने कड़ा नोटिस लेते हुए कल ए.एस.आई. जसवंत सिंह तथा हवलदार संदीप सिंह को लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया तथा उनका तबादला करके पुलिस लाइन भेज दिया गया क्योंकि उनके खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.