Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास... Kalpana Tiwari on Court Verdict: विवेक तिवारी की पत्नी ने फैसले पर जताई नाराजगी, बोलीं- कोर्ट के निर... 68500 Teacher Recruitment Reservation Dispute: लखनऊ में 17 दिन से धरना जारी, पीएम को खून से लिखा पत्... Amritsar Crime News: अमृतसर के गोल्डन टेम्पल के पास शर्मनाक हरकत! होटल संचालक ने नाबालिग से की दुष्क... Tarn Taran News Update: सुबह 8 बजे ताले, 9 बजे आते हैं डॉक्टर! तरनतारन सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य स... Sunam Farmers Protest: सुनाम में उग्र हुआ किसान आंदोलन; बैरिकेड्स तोड़ रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, ट्... Swatantra Bhardwaj Viral Video: जमानत के बाद फिर विवादों में आए स्वतंत्र भारद्वाज, चंद्रशेखर आजाद को...

विधानसभा की कार्यवाही लाइव नहीं दिखाने को लेकर हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस भेजा

36

भोपाल : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने विधानसभा की कार्यवाही आम जनता को लाइव नहीं दिखाने को लेकर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार लगातार आवाज उठाते रहे हैं और विधानसभा की कार्यवाही लाइव करने को लेकर सदन से सड़क तक मुखर रहे हैं।

दरअसल यह नोटिस कांग्रेस विधायक सचिन यादव की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने दिया है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि हर साल करोड़ों रुपए सिर्फ विधानसभा की कार्यवाही दिखाने को मिलते हैं, फिर भी MP सरकार आज तक एक ठोस कदम नहीं उठा पाई। उन्होंने कहा कि क्या सरकार को डर है कि अगर कार्यवाही जनता ने देख ली, तो उनके असली चेहरे बेनकाब हो जाएंगे? उमंग सिंघार ने आगे कहा कि जवाबदेही से भागना ही इस सरकार की कार्यशैली बन चुकी है। विधानसभा जनता का मंच है, न कि सत्ता की गोपनीय बैठक।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.