Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दूल्हे को लगा भाई है, धूमधाम से किया दुल्हन के बॉयफ्रेंड का स्वागत… तभी दिखा कुछ ऐसा कि मच गया हंगामा

31

बिहार के बेगूसराय में एक दुल्हन शादी करके ससुराल पहुंची. दूसरे दिन एक युवक भी उसकी ससुराल पहुंचा. कहने लगा कि वो दुल्हन का भाई है. तीन घंटे बाद जब ससुरालियों ने देखा कि युवक को दुल्हन के साथ अश्लील हरकतें कर रहा है, इससे उन्हें शक हुआ. फिर उससे पूछा गया कि तुम दुल्हन के भाई कैसे लगते हो? वो बातों को घुमाने लगा. थोड़ी देर बाद उसकी पोल खुली तो वहां हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. दूल्हे के होश तो तब फाख्ता हो गए जब दुल्हन ने भी कहा कि युवक उसका बॉयफ्रेंड हैं और वो उसी के साथ रहना चाहती है.

जब दुल्हन अपने आशिक के साथ शादी करने के लिए जिद करने लगी तो उसके पिता-भाई को बुलाया गया. परिवार ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की. लेकिन वो जिद पर अड़ी रही. दूल्हा पक्ष ने फिर इसकी सूचना पुलिस को दी. फिलहाल दूल्हा, दुल्हन और उसके आशिक को थाने में बुलाया गया है. तीनों से बात की जा रही है.

मामला तेयाय थाना क्षेत्र के दादपुर गांव का मामला है. यहां दादपुर निवासी विश्वजीत पासवान की शादी 16 अप्रैल को हिन्दू रीति-रिवाज के बड़ धूमधाम से बड़ी बलिया निकासी प्रकाश पासवान की पुत्री कल्पना कुमारी से विधि-विधान से हुई. उसके बाद दुल्हन जब ससुराल पहुंची तो दुल्हन का स्वागत किया गया. लेकिन दूसरे दिन कहानी में नया मोड़ आया. दुल्हन का बॉयफ्रेंड नीतीश कुमार, भाई बनकर उसकी ससुराल आ पहुंचा. दूल्हे ने साला समझकर दुल्हन के बॉयफ्रेंड का स्वागत किया.

आशिक के साथ शादी करना चाहती है दुल्हन

कुछ ही घंटे बाद नीतीश को दुल्हन के साथ रोमांस करते ससुरालियों ने देख लिया. फिर शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा. ससुरालियों ने दुल्हन के परिवार वालों को बुला लिया. दुल्हन तब अपने आशिक के साथ शादी की जिद करने लगी.

बोली- हम स्कूल टाइम से एक दूसरे से प्यार करते हैं. पापा-मम्मी ने लेकिन मेरी यहां शादी करवा दी. मैं यह शादी नहीं करना चाहती थी. मैं अभी भी इसी के साथ शादी करना चाहती हूं. दुल्हन की जिद देख दूल्हे विश्वजीत पासवान ने पुलिस को जानकारी दी. फिलहाल दूल्हा विश्वजीत, दुल्हन कल्पना और उसके आशिक नीतीश को थाने बुलाया गया है. तीनों फिलहाल थाने में हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.