Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पंजाब सरकार का बड़ी घोषणा, 30 अप्रैल तक निपटाया जाएं ये काम…

28

चंडीगढ़ः राजस्व विभाग में जन सेवाओं को सुचारु बनाने और किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि बिना विरोध वाले इंतकालों की तस्दीक, नकल मुहैया करने की सेवा, आय प्रमाण पत्र जारी करने और राजस्व रिकार्डों की जांच  संबंधी सभी बकाया केसों का निपटारा 30 अप्रैल, 2025 तक करने सहित कई अहम कदमों का ऐलान किया।

राज्य सरकार की ओर से जारी सूचना के मुताबिक राजस्व विभाग को गत एक वर्ष में बिना विरोध वाले इंतकालों की तस्दीक संबंधित 8, 42, 362, नकल मुहैया करने की सेवा संबंधी 31. 164, आय प्रमाण पत्र जारी करने संबंधी 5, 33,054 और राजस्व रिकॉडों की जांच संबंधी 1,73, 140 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से क्रमश: 26658, 17400, 4362 और 2123 तय समय से अधिक लंबित थी। उन्होंने कहा कि इन सभी बकाया केसों का निपटारा 30 अप्रैल तक कर दिया जाएगा।

इस मौके पर आपत्ति वाले इंतकालों की तस्दीक के लिए 1 मई, 2025 से तय समय 45 दिन से घटाकर 30 दिन करने की घोषणा भी की गई। बकाया आवेदनों के समय पर निपटारे को सुनिश्चित करने के लिए डिप्टी कमिश्नर अब रोजाना केसों की निगरानी करेंगे। नकल सेवा के लिए तय सीमा 10 दिन, आय प्रमाण पत्र के लिए 15 दिन और राजस्व रिकार्ड की जांच के लिए 7 दिन है। राजस्व विभाग के संबंधित सरकारी अधिकारी या कर्मचारी तय समय सीमा में सेवाएं देने के लिए जवाबदेह होंगे और देरी की स्थिति में उनके खिलाफ पंजाब सरकार की सेवाओं में देरी और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो-टोलरैंस नीति के तख्त सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.