Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दिग्विजय सिंह बोले- गांधी परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं, सीएम बोले- कानून सबके लिए बराबर

46

भोपाल : नेशनल हेराल्ड केस में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने चार्ज शीट में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम जोड़े हैं, इसको लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि देश में नेहरू गांधी परिवार एक ऐसा परिवार है जिसने 1930 से लेकर आज तक अपनी संपत्ति देश को ही सौंपी है। कभी खुद के लिए कोई स्वार्थ सिद्धि से कोई संपत्ति उन्होंने अपने लिए अर्जित नहीं की है, कोई भ्रष्टाचार का आरोप उन पर आज तक नहीं लगा है। भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस मिलकर ईडी, आईटी और सीबीआई को एक राजनीतिक हथियार के रूप में दुरुपयोग कर रहे हैं, हम इसकी निंदा करते हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि आगे कहा कि नेशनल हेराल्ड के केस में एक पैसा भी नेहरू गांधी परिवार ने अपने ऊपर खर्च नहीं किया है। 1₹ भी उन्होंने अपने काम में उपयोग नहीं किया है। शुद्ध रूप से यह प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट का केस बनता ही नहीं है।

ईडी, आईटी, सीबीआई कितना ही इसमें जांच कर लें, नेशनल हेराल्ड के केस में किसी भी खाते से चाहे पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर आज तक किसी भी नेहरू गांधी परिवार ने निजी तौर पर 1₹, एक पैसे का भी इसका उपयोग नहीं किया है। इसलिए जो कुछ आज किया गया है उसकी हम घोर निंदा करते हैं।

वहीं इस मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन ने कहा है कि कानून सबके लिए बराबर है। उन्होंने कहा जब कानून की बात आती है तो कांग्रेस की मोटी चमड़ी दिखती है। आज इनकम टैक्स ऑफ़िस का घेराव करने जा रहे हैं। क्या आप सबसे ऊपर हो गए हो? क्या आप क़ानून से ऊपर हो गए? आप अधिकारियों को घेरकर क्या करने वाले हो? अपराध आप करोगे और सरकारी कार्यालय घेरने जाओगे”

सीएम मोहन यादव ने कहा कि “डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने जो हमें संविधान दिया है, उसमें यही व्यवस्था है। गणतंत्र में कोई छोटा बड़ा नहीं है सब एक समान है। प्रधानमंत्री कहते हैं सबका साथ सबका विकास लेकिन क़ानून की सबके लिए बराबर है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.