Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Saudi Arabia Houthi Missile Attack: सऊदी अरब पर हूतियों का बड़ा मिसाइल हमला, मक्का-मदीना को निशाना ब... Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश ... Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ...

गुरुद्वारा साहिब में सेवा करके दोस्त के साथ गए युवक की मौ’त, परिजनों ने लगाए यह आरोप

39

गुरदासपुर: कल जब लोग बैसाखी का त्यौहार मना रहे थे, उसी दौरान कादियां के गांव नील कलां के 25 वर्षीय युवक की बीती रात रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार को संदेह है कि युवक की हत्या की गई है। मृतक सुखविंदर सिंह के चाचा सुखदेव सिंह और भाई हरविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनता बेटा कल शाम गुरुद्वारा मक्का साहिब में सेवा करने गया था। वहां पूरी रात सेवा करने के बाद गांव का ही एक अन्य युवक उसे अपने घर ले गया। रात 12 बजे युवक ने उन्हें सूचना दी कि आपके बेटे की तबीयत ठीक नहीं है, उसे आकर ले जाइए। जब उन्होंने उसे देखा तो हमारे बेटे की नाक से खून बह रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी।

परिवार ने कहा कि उन्हें संदेह है कि उनके बेटे को कोई नशीली वस्तु दी गई जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उनका बेटा पहले नशे का आदी था और नशा मुक्ति केंद्र में छह महीने बिताने के बाद वह केवल एक महीने के लिए घर लौटा था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब इस बारे में कादियां थाना एस.एच.ओ. निर्मल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और मृतक के चाचा सुखदेव सिंह के बयानों के आधार पर 194 बीएमएस के तहत कार्रवाई कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बाकी बनती कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.