Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक... Mewar University: मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बीएससी नर्सिंग एडमिशन पर बड़ा बवाल, बिना मान्यता के दाखिले ... Delhi Police: VHP ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, लगाया हिंदुओं के साथ पक्षपात का आरोप; कहा— '... Maharashtra Politics: अजित पवार की मौत के बाद सुप्रिया सुले ने दिया रोहित पवार का साथ, बोलीं— 'सवालो... Darbhanga News: दरभंगा में नदी में गिरा अंगूर से भरा ट्रक, फल लूटने के लिए जान जोखिम में डाल पानी मे... UP Assembly: "OBC का हक हड़प रही सपा", मंत्री संजय निषाद के बयान पर विधानसभा में भारी हंगामा; विपक्ष... AI India Summit: जब भारत GI कॉफी लाउंज पहुंचे गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, चुस्की लेने के बाद बोले- ‘Wow…’... Greater Noida West Metro: मेट्रो का वादा कर बिके फ्लैट, पर आज भी अधूरा सपना; अब महिलाओं ने संभाला मो...

‘ये यूपी-बिहार नहीं…’, बेंगलुरु के पार्क में हिंदू लड़के के साथ बैठी थी मुस्लिम लड़की… दोनों को ऐसा पीटा कि मच गया बवाल

21

बेंगलुरु के एक पार्क में एक हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की से मारपीट की गई और उनको धमकाया गया. घटना चंद्रा सुवर्णा लेआउट पार्क में हुई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. पुलिस ने पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की है. दरअसल, बेंगलुरु के चंद्रा सुवर्णा लेआउट पार्क में स्कूटी पर बैठे थे. इसी दौरान कुछ लड़के उन्हें घेर कर उनसे सवाल जवाब कर वीडियो रिकॉर्ड करने लगे.

आरोपियों में से एक युवक बार-बार युवती से पूछता है कि क्या उसके घर वालों को पता है कि वो कहां है. साथ ही हिंदू युवक से पूछता है कि वह अलग धर्म की लड़की के साथ क्यों बैठा है. युवकों ने यवती से भी कहा कि वो बुर्का पहनकर एक हिंदू लड़के के साथ बाइक पर क्यों बैठी है. इसके बाद लकड़ी भी उन युवकों के साथ बहस करने लगती है. फिर आरोपी युवक स्कूटी पर बैठे युवक को थोड़ी दूर ले जाते हैं और उसके साथ मारपीट शुरू कर देते हैं. साथ ही लड़की को शर्म करो कहने लगते हैं.

पहले पुलिस का हिंसा से इनकार, फिर गिरफ्तारी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.