Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

शहर की Famous Mobile Shop में वारदात, मौके पर मंजर देख चक्करों में पड़ी पुलिस

39

फगवाड़ा: फगवाड़ा शहर में अनोखे तरीके से चोरी का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस भी यह देखकर हैरान रह गई कि चोरी कैसे हो गई। फगवाड़ा स्थित मोहल्ला ओंकार नगर में साईं मोबाइल नाम से मोबाइल की दुकान है जहां पर रात करीब तीन बजे दो चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।। दुकान मालिक भी इस बात से हैरान है कि चोर चोरी की घटना को कैसे अंजाम देकर गए हैं।

दुकान मालिक निकेश कुमार ने बताया कि चोर तीसरी मंजिल से सीमेंट शेड तोड़कर अंदर घुसे और लाखों का सामान चोरी कर लिया। आश्चर्य की बात यह है कि चोर तीसरी मंजिल पर कैसे चढ़ गए। वहां कोई ऐसी वस्तु नहीं है जिससे चोर अंदर प्रवेश कर सकें। चोरी की पूरी वारदात सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई और मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कहा कि सी.सी.टी.वी. देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.