Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

फौज में भर्ती करवाने के नाम पर ठगी, झूठे सब्जबाग दिखाकर लगाया लाखों का चूना

32

हाजीपुर: हाजीपुर पुलिस स्टेशन में फौज में भर्ती करवाने के झूठे सब्जबाग दिखाकर लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए हाजीपुर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज हरभजन सिंह ने बताया कि संतोष सिंह पुत्र नानक चंद, राज कुमार पुत्र रतन चंद और दिनेश कुमार पुत्र दीवान चंद, निवासी रणसोता ने एस.एस.पी. होशियारपुर को दिए गए शिकायत पत्र में बताया है कि तनीष जरियाल पुत्र मुकेश कुमार, निवासी रणसोता ने उनके लड़कों को फौज में नेशनल डिफेंस अकैडमी (एन.डी.ए.) के ग्रुप सी अपर डिवीजन क्लर्क के पद पर नौकरी दिलवाने का झूठा सपना दिखाया। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने एन.डी.ए. में भर्ती के फर्जी जॉइनिंग लेटर देकर कुल ₹14,76,000 की ठगी की। जांच के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) होशियारपुर के आदेश पर हाजीपुर पुलिस स्टेशन में तनीष जरियाल के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.