Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब GPM News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में दो सड़क हादसे, रेलवे कर्मचारी और बुजुर्ग की मौत Dhamtari News: अस्पताल में इलाज नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों का धरना, रात में गायब मिले डॉक्टर नक्सलगढ़ में AI क्रांति: सुकमा के बच्चे अब सीखेंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तकनीक Crime News: मंदिर जाते समय महिला पर कटर से जानलेवा हमला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Raipur Crime News: रायपुर पुलिस ने आदतन अपराधी को पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार, पंडरी इलाके का मामला

खरगोन में स्कूल के प्रिंसिपल पर जानलेवा हमला, पूर्व छात्र ने साथियों के साथ स्कूल में घुसकर पीटा

15

खरगोन। जिले के मेनगांव थाना क्षेत्र के टेमला गांव स्थित सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य अशोक पंवार पर शुक्रवार को स्कूल में ही पूर्व छात्र ने जानलेवा हमला कर दिया। प्राचार्य को खून से लथपथ हालत में जिला अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है की टेबल पर रखे कांच से पूर्व छात्र और उसके साथियों ने जानलेवा हमला किया है। गंभीर रूप से घायल प्राचार्य अशोक पंवार का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। प्राचार्य का सीटी स्कैन भी कराया जा रहा है। प्राचार्य के सिर में 5 टांके आये है। मेनगांव थाने में छात्राओ से छेडछाड की पूर्व शिकायत के चलते पूर्व छात्र रवि खांडे और उसके साथी नैतिक कानपुरे और एक अन्य ने प्राचार्य पर हमला किया है।

रवि खांडे ने हमला किया और दो साथी साथ में खड़े रहे। प्राचार्य पर हमले के मामले में मेनगांव पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर फरार पूर्व छात्र की तालाश कर रही है। प्राचार्य के साथ पूर्व छात्र के द्वारा की जा रही हाथापाई का एक विडियो सामने आ रहा है। प्राचार्य पर हमले के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी धर्मराज मीना ने मेनगांव टीआई को आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये है। घायल प्राचार्य अशोक पंवार ने बताया की स्कूल में जब ऑफिस में बैठे थे उस दौरान नैतिक कानपुरे आया और पूर्व में मेनगांव थाने में की शिकायत को वापस लेने का दबाब बनाने आये थे।

इस दौरान नैतिक ने गाली-गलौज की और रवि खांडे ने टेबल पर रखे कांच से जान लेवा हमला कर दिया। रवि खांडे और नैतिक ने पूर्व में छात्राओ के साथ छेड़छाड़ अभ्रद व्यवहार किया था जिसकी शिकायत मैने थाने में की थी। स्कूल में शासकीय कार्य के दौरान हमला किया है। स्कूल में शिफ्टिंग चल रही थी। सीसीटीवी नहीं थे लेकिन मारपीट और घटनाक्रम के स्कूल स्टाफ ने विडियो बनाये है। जिला अस्पताल के डाॅक्टर कुंदन सिसोदिया ने बताया की घायल प्राचार्य का उपचार चल रहा है। सीटी स्कैन भी कराया जा रहा है। चार टांके आये हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.