Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लुधियाना में AAP और कांग्रेसी वर्करों में झड़प, बहस के बाद ‘आप’ वर्कर पर हमला

15

लुधियाना: विधानसभा हलका (पश्चिमी) में उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने काम शुरू कर दिया है लेकिन अभी तारीख सामने नहीं आई है, मगर उससे पहले ही पार्टी वर्कर आमने-सामने होने लगे हैं।

पहले कोचर मार्कीट में ‘आप’ और वर्करों में बहसबाजी की वीडियो सामने आई थी, मगर अब ऐसा ही एक मामला बी.आर.एस. नगर से सामने आया है जिसमें वोटों की वैरिफिकेशन के दौरान एक कार सवार ने ‘आप’ वर्कर की कार को टक्कर मार दी और बाद में उस पर हमला कर दिया। इस दौरान ‘आप’ वर्कर को चोट भी लगी है जिसकी शिकायत थाना सराभा नगर की पुलिस को दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक उप-प्रधान अनिश खान ने कहा कि वह बी.आर.एस. नगर का रहने वाला है। नगर निगम चुनाव के दौरान कई लोगों की वोट कट गई थी। उसके बाद कई लोगों ने वोट दोबारा बनवाई थी। इसी को लेकर वह साथियों के साथ खड़े होकर वोटों की वैरिफिकेशन कर रहे थे कि किसकी वोट बनी है या किसकी वोट कटी है। वह लोगों की वोट का ही डाटा इकट्ठा कर रहे थे कि एक कार ने उसकी कार को टक्कर मारी। टक्कर मारने वाले कांग्रेसी थे जोकि पहले बसहने लगे और बाद में उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

उसने कहा भी था कि यदि आपकी गाड़ी कहीं से टूटी है तो मैं ठीक करवाता हूं लेकिन आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अनिश खान का आरोप है कि विरोधी बौखलाए हुए हैं जो इस तरह से ‘आप’ वर्करों पर हमले करवा रहे हैं। बाकी इस मामले की जांच थाना सराभा नगर पुलिस ने शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.