Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गजब! बिहार में SP ने काटा जज की कार का चालान, कहा- सड़क पर खड़ी करेंगे तो और क्या करूं?

34

बिहार के मोतिहारी जिले में पूर्वी चंपारण में सड़क पर गलत तरीके से गाड़ी खड़ी करने पर चालान काट दिया गया. एसपी ने जिस गाड़ी का चालान काटा है वो जिल जज की बताई जा रही है. हालांकि ये कार्रवाई सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद की गई. लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा की इस तरह से गाड़ी खड़ी करने पर सड़क से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

मोतिहारी जिले में एसपी ने जज की कार का चालान काट दिया. जानकारी के मुताबिक, जज की कार सड़क पर गलत तरीके से खडी थी. किसी व्यक्ति ने उसकी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की.

जज की गाड़ी का काटा चालान

जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने यह कार्रवाई की है. शहर के बीच में सड़क पर न्यायधीश की बोर्ड लगी एक कार खड़ी हुई थी. कार सड़क पर इस तरह से खडी थी, जिससे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हो रहा था. इसी बीच एक व्यापारी ने कार की फोटो खींच कर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया. जिसके बाद देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गई.

एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

एसपी स्वर्ण प्रभात को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए चालान काट दिया. उन्होंने इस मामले में जिला जज से संपर्क किया और उसके बाद चालान काटने का निर्देश दिया. गलत तरीके से कार को खड़े किये जाने से लोगों को भारी परेशानी हो रही थी. अब जिले के एसपी की इस कार्रवाई से मोतिहारी में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों में डर पैदा हो गया है.

पहले भी रह चुके हैं सुर्खियों में

एसपी स्वर्ण प्रभात की गिनती तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों में होती है. स्वर्ण प्रभात कानून का कड़ाई से पालन करने वाले अधिकारियों में गिने जाते हैं. अब एसपी की तरफ से जज की गाड़ी का चालान काटे जाने की खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.