Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Benjamin Netanyahu UNGA 2026: नेतन्याहू ने न्यूयॉर्क के मेयर पर साधा निशाना, ममदानी बोले- ICC वारंट ... UPI MDR Charges Update: क्या छोटे टुकड़ों में पेमेंट करने से बचेगा MDR? जानिए क्या कहते हैं नियम और ... HMD Vibe 2 Pro Price and Specifications: जानिए फीचर्स, कलर ऑप्शन और फ्लिपकार्ट उपलब्धता से जुड़ी पूर... Bhadrapad Purnima 2026: कमजोर चंद्रमा के संकेत और भाद्रपद पूर्णिमा पर चंद्रमा को मजबूत करने के अचूक ... World Lung Day Health Tips: फेफड़ों को रखना है स्वस्थ तो एसी में बैठते वक्त इन बातों का रखें विशेष ध... PM Modi Memento Auction: पीएम मोदी को मिले उपहारों की नीलामी पर सुहेल सेठ का लेख, कहा- यह सेवा और त्... Bihar Crime News: जमुई और समस्तीपुर के बाद बांका में नाबालिग से छेड़छाड़, तेजस्वी यादव ने सरकार को घ... जमुई नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामला: दो महिला अधिकारियों को कमान, पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की त... भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1st ODI: विराट-रोहित की मैदान पर वापसी, फैंस में भारी उत्साह 2026 बॉक्स ऑफिस का चौंकाने वाला सच: बड़े बजट और स्टारडम के बावजूद क्यों लड़खड़ाई बड़ी फिल्में?

राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखा पत्र, केंद्र सरकार के इस फैसले का किया विरोध

48

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा. इस पत्र में उन्होंने केरल, गुजरात और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के तटों पर ऑफशोर माइनिंग की अनुमति देने के केंद्र सरकार के फैसले का कड़ा विरोध किया है.

प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में, राहुल गांधी ने इस कदम की निंदा करते हुए कहा कि ऑफशोर माइनिंग के लिए निविदाएं पर्यावरणीय परिणामों का आकलन किए बिना जारी की गईं, जिससे तटीय समुदायों में व्यापक विरोध भड़क उठा है.

केंद्र सरकार के फैसले की कड़ी निंदा

राहुल गांधी ने लिखा कि मैं केरल, गुजरात और अंडमान एवं निकोबार के तट पर अपतटीय खनन की अनुमति देने के केंद्र सरकार के फैसले की कड़ी निंदा करता हूं. हमारे तटीय समुदाय बिना पर्यावरणीय प्रभाव का मूल्यांकन किए अपतटीय खनन के लिए निविदाएं जारी करने के तरीके का विरोध कर रहे हैं. लाखों मछुआरों ने अपनी आजीविका और जीवन शैली पर इसके प्रभाव को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है.

जीवन शैली पर गंभीर प्रभाव

कांग्रेस सांसद ने कहा कि मैं सरकार से अपतटीय खनन ब्लॉकों के लिए जारी निविदाओं को रद्द करने की अपील करता हूं. उनका पत्र उन तटीय समुदायों के चल रहे प्रदर्शनों के बीच आया है जो इस फैसले से समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र और उनकी जीवन शैली पर गंभीर प्रभाव पड़ने की आशंका जता रहे हैं.

राष्ट्रीय प्राथमिकता होनी चाहिए समाधान

राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर के लोग शांति और स्थिरता के हकदार हैं तथा वहां संघर्ष का समाधान राष्ट्रीय प्राथमिकता होनी चाहिए.मणिपुर के कई कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को संसद भवन स्थित राहुल गांधी के कार्यालय में उनसे मुलाकात की थी.राहुल गांधी ने एक्स पर जारी पोस्ट में कहा, कल संसद भवन में मणिपुर के विभिन्न समुदायों के कांग्रेस नेताओं से मुलाकात हुई. यह बेहद चिंताजनक है कि लगभग दो साल की हिंसा और अब राष्ट्रपति शासन के बाद, प्रधानमंत्री ने अभी तक राज्य का दौरा नहीं किया है. उन्होंने कहा कि मणिपुर के लोग शांति और स्थिरता के पात्र हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.