Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

UP में रामनवमी पर सभी जिलों में होगा अखंड पाठ, CM योगी ने दिया निर्देश

41

रामनवमी पर इस साल पूरे उत्तर प्रदेश में मंगल भवन अमंगल हारी का धुन सुनने को मिलेगी. प्रदेश भर के मंदिरों में 24 घंटे का मानस पाठ का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिला अधिकारियों को आदेश दिए हैं. उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि अष्टमी के दिन दोपहर 12 बजे अखंड पाठ शुरू होगा और नवमी तिथि को अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के साथ संपन्न होगा. इसके लिए उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को समय रहते जरूरी तैयारियां पूरी करने लेने को कहा है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बार रामनवमी छह अप्रैल को पड़ रही है. भगवान छह अप्रैल को अवतरित होंगे. इस मौके पर अयोध्या समेत समूचे प्रदेश में जश्न का माहौल रहेगा. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में एक दिन पहले यानी अष्टमी की दोपहर 12 बजे से मंदिरों में अखंड मानस पाठ का अनुष्ठान किया जाएगा. इसकी पूर्णाहुति 24 घंटे बाद छह अप्रैल की दोपहर ठीक बारह बजे होगी. ठीक उसी समय अयोध्या में रामलला का सूर्यतिलक हो रहा होगा. मुख्यमंत्री के इस आदेश के बाद सभी जिलाधिकारियों ने अपने अपने अपने जिले के मंदिरों में कार्यरत पुजारियों को दिशा निर्देश दिया है.

मंदिरों में पुख्ता इंतजाम के आदेश

जिलाधिकारियों ने उस दिन मंदिरों में भव्य सजावट करने और विधि विधान के साथ मानस पाठ के अनुष्ठान के निर्देश दिए हैं. इसके लिए जिला मुख्यालय स्तर से इंतजाम किए जा रहे हैं. बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नवरात्रि और रामनवमी की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग की. इस दौरान उन्होंने कहा कि बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर, सहारनपुर के शाकुम्भरी देवी मंदिर, मिर्जापुर में विंध्यवासिनी देवी धाम समेत अन्य प्रमुख देवी मंदिरों व शक्तिपीठों में काफी भीड़ हो सकती है. उन्होंने अधिकारियों को साफ तौर पर कहा कि किसी भी मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन में कोई व्यवधान नहीं आना चाहिए.

बर्दाश्त नहीं होगी बिजली कटौती

इसी प्रकार सूर्य तिलक का दर्शन करने के लिए भी बड़ी संख्या में राम भक्त अयोध्या पहुंचेंगे. इसलिए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिरों में प्रवेश के लिए लगने वाली कतारें में छाया के पूरे इंतजाम किए जाएं. वहीं तपती जमीन से बचाव के लिए जूट मैटिंग कराई जानी चाहिए. उन्होंने सभी देवालयों में पेयजल और छाया की व्यवस्था के लिए भी कहा है. इसी क्रम में उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को कहा कि नवरात्र में एक सेकंड की भी बिजली कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने नगर विकास विभाग और ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को अपने अपने इलाके में उचित इंतजाम करने की जिम्मेदारी दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.