Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ... Tarunpreet Singh Sondh News: कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत चला... Punjab BJP News: रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप Amritsar Police News: ड्यूटी के दौरान एएसआई की हत्या से सनसनी, टीटीएच संगठन के दावे की जांच में जुटी...

इनकम टैक्स विभाग से उलझना पड़ा इस IT कंपनी को भारी, भरना पड़ेगा 184.98 करोड़ का TAX

43

आयकर विभाग ने आई कंपनी कोफोर्ज को 184.98 करोड़ रुपये का नोटिस थमाया है. इनकम टैक्स विभाग ने कोफोर्ज लिमिटेड को वित्त वर्ष 2021-22 में लाभ मार्जिन सही न बताने के चलते इतने टैक्स की मांग की है. कंपनी से ट्रांसफर प्राइसिंग डिस्प्यूट के चलते टैक्स की डिमांड की गई है, जिसमें 48.46 करोड़ रुपये ब्याज के भी शामिल हैं.

कंपनी की ओर से मार्केट को दिए गए डाटा के मुताबिक, आयकर विभाग ने कोफोर्ज को प्रॉफिट मार्जिन की गलत जानकारी देने के लिए यह नोटिस थमाया है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने अपने प्रॉफिट मार्जिन को 32.5 प्रतिशत की जगह पर 11.6 प्रतिशत ही दिखाया था. आयकर विभाग की जांच में यह पाया गया कि कंपनी ने मार्जिन को लेकर गलत जानकारी दी है. इसलिए कंपनी को 48.46 करोड़ रुपये के ब्याज देनदारी के साथ 184.98 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस दिया है.

कंपनी ने जताया विरोध

कंपनी ने आयकर विभाग की ओर से किए गए क्लेम को गलत बताया है. कंपनी ने कहा कि उसकी ओर से सही जानकारी दी गई है. हम इसका विरोध करते हैं. हमें भरोसा है कि यह मुद्दा बिना ज्यादा आगे बढ़े सुलझ जाएगा. साथ ही कंपनी ने कहा कि हम इस पर टैक्स एक्सपर्ट से भी बात करने कर रहे हैं.

क्या होता है ट्रांसफर प्राइसिंग डिस्प्यूट

ट्रांसफर प्राइसिंग डिस्प्यूट (Transfer Pricing Dispute) एक ऐसा विवाद है जो बहुराष्ट्रीय कंपनियों (MNCs) और टैक्स अथॉरिटीज के बीच होता है. यह तब पैदा होता है. यह विवाद तब शुरू होता है जब टैक्स अथॉरिटी को लगता है कि कंपनी ने इन ट्रांजैक्शंस की कीमत को इस तरह से तय किया है कि टैक्सेबल प्रॉफिट को कम दिखाया जा सके और टैक्स की देनदारी को घटाया जा सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.