Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आंध्र प्रदेश: आरोग्यश्री योजना से ऑपरेशन कराने पहुंचे मरीज को बताया 'मृत', विजयवाड़ा नगर निगम पर फर्... महाराष्ट्र की सियासत में नए सियासी समीकरणों की सुगबुगाहट, शरद पवार गुट और बीजेपी की मुलाकातों से हड़... लद्दाख के लेह में भूकंप के तेज झटके: रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता, पालघर में भी डोली धरती; जानें क्यो... वाराणसी स्मार्ट सिटी योजना के 10 वर्ष पूरे, 1000 करोड़ रुपये की लागत से बदली धर्मनगरी की सूरत और सीर... नागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी में जा रहे दोस्तों की कार ट्रक में घुसी, 2 की मौके पर म... देश भर में मॉनसून का तांडव: दिल्ली से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज आपके राज्य में कैस... "हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम...

बाजार गिरा, सोना हुआ महंगा; 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये

36

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट देखने को मिल रही है. मार्केट का मुख्य सूचकांक सेंसेक्स करीब 150 अंक लुढ़क कर 77,446.97 पर कारोबार कर रहा है, जिसका असर सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है. गोल्ड के दाम में आज यानी 28 मार्च को तेजी आई है. 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड 89,850 रुपये पर कारोबार कर रहा है. वहीं, 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 82,360 रुपये है. आइए आपको बताते हैं कि देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें आज क्या हैं.

गुड रिटर्न्स के डेटा के मुताबित, देश में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है. आइए हम आपको बताते हैं कि देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में आज आप कितने रुपये में सोना खरीद सकते हैं.

दिल्ली मुंबई में सोने के भाव

देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. गोल्ड के दाम 90 हजार के आंकड़े को पार कर गए हैं. राजधानी में 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 90,000 रुपये हो गई है. वहीं, 10 ग्राम 22 कैरट गोल्ड 82,510 रुपये में मिल रहा है.

मुंबई में भी सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरट गोल्ड 89,850 रुपये पर कारोबार कर रहा है. वहीं, 22 कैरट गोल्ड ₹82,360 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.

MCX पर गोल्ड के भाव

जहां गुड रिटर्न्स पर गोल्ड के दामों में मामूली तेजी देखने को मिल रही है. वहीं, दूसरी ओर वायदा बाजार पर गोल्ड की कीमतों में बंपर उछाल देखने को मिल रहा है. 4 अप्रैल को एक्सपायर होने वाला गोल्ड 473.00 रुपये की तेजी के साथ 88857 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. इसी के साथ 5 जून 2025 को एक्सपायर होने वाला गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 415 रुपये की तेजी के साथ 89720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.