Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...

ऑक्सफोर्ड में RG kar केस पर घिर गईं ममता, टाटा पर भी पूछा गया सवाल

48

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों लंदन दौरे पर हैं. इसी दौरे के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अब जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. ममता लंदन में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के केलॉग कॉलेज में अपना भाषण दे रही थी, इसी दौरान कुछ छात्रों ने उनका भाषण बीच में ही रोक दिया. विरोध करने वाले छात्र सीएम से बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा और आरजी कर कॉलेज के मामले पर अपना विरोध दर्ज करा रहे थे.

सीएम ने छात्रों से इसे राजनीतिक मंच न बनाने का अपील की, इसके साथ ही सभी छात्रों का बारी-बारी से जवाब दिया. मुख्यमंत्री को केलॉग कॉलेज में महिलाओं, बच्चों और समाज के कमजोर वर्गों के सामाजिक विकास पर बोलने के लिए बुलाया गया था.

सीएम ममता से छात्रों ने कौन से सवाल पूछे?

ममता बनर्जी भाषण के दौरान कह रहीं थी कि वे एक कॉलेज उनके राज्य में खोले, वे उन्हें 24 घंटों के भीतर ही जमीन देंगी. इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर कुछ तेज सवालों की आवाज आने लगी, जिसके कारण हर कोई परेशान हो गया कि आखिर हुआ क्या है? इसके बाद कुछ छात्र सामने आए और एक के बाद एक सवाल दागते गए. इवेंट के दौरान पीछे बैठे लोगों ने ममता को बीच में रोक दिया और पोस्टर दिखाए.

छात्रों ने ममता से पूछा कि टाटा को बंगाल से वापस क्यों जाना पड़ा?, आरजी कार रेप-हत्याकांड में राज्य सरकार मतलब आप क्या कर रही हैं. छात्रों के इन सवालों पर ममता बनर्जी ने जवाब देते हुए कहा कि कृपया यहां पर राजनीति न करें भाई, यह कोई राजनीतिक मंच नहीं है. यह शिक्षा का मंच है इसे वही रहने दिया है, अगर आप राजनीति करना चाहते हैं तो मेरे राज्य में आकर कर सकते हैं, यहां नहीं. सीएम ने कहा कि आरजी कर वाला मामला कोर्ट में चल रहा है.

अपने भाषण में क्या बोली CM ममता?

सीएम ममता ने अपने भाषण में कहा कि हमारा मिशन है कि छात्रों, महिलाओं, किसानों और श्रमिकों के बीच कोई भेदभाव न हो. हमें सभी लोगों को इंसान मानना चाहिए. मानवता के बिना, यह दुनिया चल नहीं सकती, जारी नहीं रह सकती या टिक नहीं सकती है.

उन्होंने कहा कि अगर मैं मरती हूं, तो मरने से पहले मैं एकता देखना चाहती हूं. एकता हमारी ताकत है और विभाजन हमारे पतन की ओर ले जाता है. यह स्वामी विवेकानंद का विश्वास था. एकता बनाए रखना एक कठिन काम है, लेकिन लोगों को विभाजित करने में बस एक पल लगता है. क्या आपको लगता है कि दुनिया ऐसी विभाजनकारी विचारधारा को बनाए रख सकती है?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.