Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

JAAT से डरे राजकुमार राव? सनी देओल की फिल्म के साथ नहीं रिलीज करेंगे अपनी पिक्चर, अब इस दिन आएगी ‘भूल चूक माफ’

39

आखिरकार वही हुआ जिसकी हर कोई उम्मीद कर रहा था. राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की रिलीज की तारीख बदल दी गई है. पहले ये फिल्म 10 अप्रैल को सनी देओल की ‘जाट’ के साथ रिलीज होने वाली थी. मगर इतनी बड़ी फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर ‘भूल चूक माफ’ के मेकर्स ने पंगा लेना सही नहीं समझा और अपनी फिल्म की रिलीज डेट करीब एक महीने आगे खिसका दी है.

मैडॉक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, “अपनी हल्दी में ही अटक गए रंजन और तितली. क्या उनकी शादी का दिन आएगा कभी? पता चलेगा 9 मई को. भूल चूक माफ सभी सिनेमाघरों में.”

जाट से डरे राजकुमार राव?

राजकुमार राव की ये कॉमेडी फिल्म अब 9 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. काफी दिनों से चर्चा थी कि दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘भूल चूक माफ’ अगर जाट से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेगी, तो इस छोटे बजट की फिल्म को नुकसान हो सकता है. हालांकि ‘भूल चूक माफ’ का जब टीजर आया था तो लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म का यूनीक कॉन्सेप्ट इसे एक्साइटेड बना रहा था. मगर बिग बजट फिल्म के आगे इसे दर्शकों के साथ साथ स्क्रीन के लिए भी जद्दोजेहद करना पड़ता.

‘भूल चूक माफ’ का डायरेक्शन करण शर्मा ने किया है. इस फिल्म को करण शर्मा ने लिखा भी है. फिल्म में राजकुमार राव और वामिका के अलावा सीमा पाहवा, जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव, संजय मिश्रा, प्रगति मिश्रा और जय ठक्कर जैसे कलाकर नजर आएंगे.

जाट 10 अप्रैल को होगी रिलीज

सनी देओल की जाट इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से है. फिल्म का ट्रेलर जब से आया है, इसका हाइप और ज्यादा बढ़ गया है. एक अहम बात ये भी है कि जब से सनी देओल ने गदर 2 से दमदार वापसी की है, उनका स्टारडम भी बहुत ऊपर पहुंच गया है. ऐसे में जाट अपने सामने आने वाली किसी भी फिल्म की वाट लगाने का दम रखती है. 10 अप्रैल को अब जाट को सोलो रिलीज मिलेगी. कोई भी बड़ी या मिड बजट की फिल्म उस दिन रिलीज नहीं हो रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.