Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पटना में बुरे फंसे शिक्षा मंत्री, बीच सड़क अभ्यर्थियों ने दौड़ा लिया; खुद को बचाने के लिए लगानी पड़ी दौड़

28

बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को शिक्षक अभ्यर्थियों ने सोमवार को दौड़ा लिया. वह भाग कर गाड़ी में तो चढ़ गए, लेकिन अभ्यर्थी उनकी गाड़ी को घेर कर चारो ओर बैठ गए. उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से रास्ता खाली कराकर गाड़ी निकाल लिया. इसके बाद अभ्यर्थी उनके आवास के बाहर धरने पर बैठ गए. TRE-3 के अभ्यार्थी सप्लिमेंट्री रिजल्ट की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं कर रही है.

इस बात से आक्रोशित अभ्यर्थी सोमवार को शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का घेराव करने पहुंचे थे. इसी दौरान शिक्षा मंत्री बच बचाकर निकले, लेकिन अभ्यर्थियों ने उन्हें देख लिया और बीच सड़क पर दौड़ा दिया. बड़ी मुश्किल से पुलिस वालों ने उन्हें सुरक्षित गाड़ी में बैठाकर वहां से निकाला. बता दें कि बिहार में TRE- 3 शिक्षक अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है. हजारों की तादात में शिक्षक अभ्यर्थी सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग कर रहे हैं.

अभ्यर्थियों से बचने के लिए दौड़ कर निकले मंत्री

इसी क्रम में शिक्षक अभ्यर्थियों ने सोमवार को पटना में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के आवास का घेराव किया था. उनके खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और आवास के बाहर धरने पर बैठ गए. इसी दौरान मंत्री सुनील कुमार कहीं जाने के लिए बाहर निकले तो अभ्यर्थियों ने उन्हें घेर लिया. इस दौरान शिक्षा मंत्री संतोषजनक जवाब दिए बिना निकलने लगे. ऐसे में अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया. देखते ही देखते हालात ऐसे बन गए कि मंत्री को वहां से दौड़कर निकलना पड़ा.

गाड़ी के आगे लेट गए अभ्यर्थी

जैसे तैसे वह भागकर गाड़ी तक पहुंचे, लेकिन इतने में अभ्यर्थी भी उनका पीछा करते हुए और उनकी गाड़ी के आगे लेट गए. ऐसे हालात में पुलिस ने बड़ी मुश्किल से अभ्यर्थियों को हटाया और फिर गाड़ी आगे बढ़ाई. इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि अभी 6421 अनुकंपा वालों को नौकरी दी है. नियम के तहत ही इस मामले में भी निर्णय लिया जाएगा. कहा कि इस संबंध में बीपीएससी से बात कर रास्ता निकालने की कोशिश की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.