Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

हिंदू लड़की को भगाकर धर्मांतरण, विरोध पर टुकड़े टुकड़े करने की धमकी; सोशल मीडिया पर लिखा ‘I Love Pakistan’

29

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां समुदाय विशेष के युवक ने शादी का झांसा देकर हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाया और उसे भगाकर गाजियाबाद में धर्मांतरण कराया है. धर्मांतरण का विरोध करने पर आरोपी ने उसे टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी है. यही नहीं, आरोपी ने अपने सोशल मीडिया पर अपना पाकिस्तान प्रेम दर्शाते हुए लिखा है कि ‘आई लव पाकिस्तान’. हिंदू संगठनों के दबाव के बाद बरेली पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी की पीछा करना शुरू कर दिया है.

आरोपी की पहचान बरेली में ही इज्जत नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले तबरेज के रूप में हुई है. इस समय आरोपी की लोकेशन हरियाणा के मानेसर में मिली है. आरोपी के लोकेशन पर बरेली पुलिस की टीम रवाना हो गई है. पाकिस्तान प्रेम का मामला सामने आने के बाद पुलिस आरोपी तबरेज के सोशल मीडिया अकाउंट भी खंगाल रही है. इस पोस्ट को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने भी मोर्चा खोल दिया है. जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले आरोपी एक हिंदू लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले गया था.

गाजियाबाद में कराया धर्मांतरण

आरोपी के बहकावे में आकर लड़की अपने घर से नकदी और जेवर भी उठा ले गई थी. लड़की के परिजनों के मुताबिक आरोपी उसे पहले गाजियाबाद ले गया, जहां उसका धर्मांतरण किया गया. वहीं विरोध करने पर टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी गई. इसकी जानकारी होने पर लड़की के पिता ने इज्जतनगर थाने में आरोपी तबरेज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस आरोपी की तलाश कर ही रही थी कि उसके सोशल मीडिया एकाउंट की जानकारी मिली. इसमें आरोपी ने अपना पाकिस्तान प्रेम खूब दर्शाया है.

फलस्तीन के समर्थन में भी किया था पोस्ट

इसके अलावा आरोपी ने फलस्तीन के समर्थन में भी पोस्ट किया था. कई जगह उसने ‘आई लव पाकिस्तान’ लिखा है. आरोपी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया. इसी दौरान इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए पता चला कि आरोपी हरियाणा के मानेसर और नूंह मेवात के बीच कहीं छिपा है. इस इनपुट के बाद बरेली पुलिस की एक टीम मानेसर रवाना हो गई है.

सांसद ने दिए जल्द अरेस्टिंग के निर्देश

शनिवार को सनातन वीर सेना के कार्यकर्ताओं ने इसी मुद्दे को लेकर सांसद छत्रपाल गंगवार से मुलाकात की. इस दौरान सांसद ने फोन पर इज्जतनगर इंस्पेक्टर को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए. पुलिस के मुताबिक आरोपी कई बार विदेश यात्रा कर चुका है. उसके सोशल मीडिया एकाउंट पर भी कई ऐसी तस्वीरें लगी हैं, जो विदेशी धरती पर खींची गई हैं. वह देवी-देवताओं की फोटो डालकर हिंदू लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाता था. ऐसे में पुलिस पता करने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने अब तक कितनी लड़कियों को जाल में फंसाया है और उसे ऐसा करने के लिए फंडिंग कौन कर रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.