Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...

Paytm यूजर्स की बल्ले-बल्ले! अब हर ट्रांजैक्शन पर मिलेगा ‘गोल्ड रिवॉर्ड’, Paytm का बड़ा तोहफा

24

डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म Paytm ने अपने यूजर्स के लिए एक बेहद दिलचस्प स्कीम शुरू की है, जिसमें अब ऐप से किए गए ट्रांजैक्शन पर गोल्ड कमाने का मौका मिलेगा. Paytm की मालिक कंपनी One97 Communications ने गुरुवार को यह ऐलान किया कि अब उसके लॉयल्टी पॉइंट्स को डिजिटल गोल्ड में बदला जा सकेगा. इसके साथ ही कंपनी ने अपने ट्रैवल प्लेटफॉर्म का नया वर्जन भी लॉन्च किया है, जिसमें एक स्मार्ट AI असिस्टेंट शामिल है.

अब हर पेमेंट पर मिलेगा ‘गोल्डन’ इनाम

Paytm के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने कहा कि अब Paytm पर की गई P2P (पर्सन टू पर्सन) और UPI पेमेंट ‘गोल्डन’ बन गई हैं. यानी, हर बार जब कोई यूजर ऐप से पैसे भेजेगा या पेमेंट करेगा, उसे गोल्ड पॉइंट्स के रूप में इनाम मिलेगा. इन पॉइंट्स को बाद में डिजिटल गोल्ड में बदला जा सकता है.

विजय शेखर शर्मा ने कहा,’Paytm पर हर पेमेंट अब गोल्ड कमाने का एक तरीका है. कोई दूसरा ऐप इस लेवल का रिवॉर्ड नहीं देता. हमने इसे बहुत सिंपल और क्लियर रखा है, और इसमें आप कितना गोल्ड कमा सकते हैं, इसकी कोई लिमिट नहीं है.’

15 रुपये से शुरू होगा गोल्ड कन्वर्जन

कंपनी ने बताया कि यूजर्स अपने पॉइंट्स को गोल्ड में तब बदल सकेंगे, जब उनकी वैल्यू 15 रुपये तक पहुंच जाएगी. यानी जैसे-जैसे यूजर पेमेंट या खरीदारी करेगा, उसके अकाउंट में गोल्ड पॉइंट्स जुड़ते जाएंगे, जिन्हें बाद में रिडीम किया जा सकेगा.

Paytm के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट युगल तिवारी ने बताया कि हर 100 रुपये खर्च करने पर यूजर को एक गोल्ड पॉइंट मिलेगा. अगर पेमेंट RuPay कार्ड से की जाती है, तो पॉइंट्स डबल मिलेंगे. 100 गोल्ड कॉइन को 1 रुपये के डिजिटल गोल्ड के रूप में रिडीम किया जा सकता है.

ट्रैवल ऐप में भी आया AI का जादू

Paytm ने अपने ट्रैवल प्लेटफॉर्म को भी एकदम नया रूप दिया है. अब इसमें एक AI असिस्टेंट जोड़ा गया है, जो यात्रियों को आसान बातचीत के जरिए टिकट बुकिंग और यात्रा प्लानिंग में मदद करेगा. यूज़र्स बस बात करके डेस्टिनेशन सर्च कर सकते हैं, ट्रैवल आइडिया ले सकते हैं, फ्लाइट, ट्रेन, बस या मेट्रो टिकट बुक कर सकते हैं और पूरा यात्रा प्लान तैयार कर सकते हैं. कंपनी का कहना है कि यह नया फीचर AI के बीटा वर्जन में है और यूजर्स को प्लानिंग से लेकर पेमेंट तक एक स्मूद और स्मार्ट ट्रैवल एक्सपीरियंस देगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.