Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब केस में बरी होने पर भावुक हुए केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के गले लगकर ... Gurugram Crime News: ऑटो ड्राइवर नेपाली युवती को जबरन ले गया कमरे पर, गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार South Movie Box Office: 'टॉक्सिक' से क्लैश के बावजूद इस साउथ हीरो की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 80 ... WhatsApp New Rule 1 March: बिना सिम नहीं चलेगा व्हाट्सएप, सरकार का सख्त फैसला और आप पर असर Malaika Arora Fat Burning Exercise: बिना जिम जाए वजन कम करने का सबसे असरदार तरीका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जैसलमेर दौरा: आज स्वदेशी LCH 'प्रचंड' में पहली बार भरेंगी उड़ान Kashi Masane Ki Holi: विवादों में काशी की मसाने की होली, रोक लगाने की मांग पर जानें क्या बोली विद्वत... Delhi Weather Today: दिल्ली में और झुलसाएगी गर्मी, यूपी-एमपी-बिहार में पारा 30 पार, जानें पहाड़ों का... Zohran Mamdani ICE Agent: ट्रंप से बात कर जोहरान ममदानी ने किस लड़की को छुड़ाया, जानें पूरा मामला

बीना में खेत में बैठा था 10 फीट का मगरमच्छ, मजदूरों ने देखा तो मच गया हड़कंप, बेतवा नदी में छोड़ा

18

बीना। मध्य प्रदेश के बीना के बुखारा गांव में किसान के खेत में गेहूं की फसल में करीब 9 से 10 फीट लंबा मगरमच्छ छुपकर बैठा हुआ था। मजदूरों ने देखा तो अचानक हड़कंप मच गया। मजदूर खेत में कटाई कर रहे थे और दहशत में आ गए। डायल 100 की टीम ने मौके पर पहुंचकर वन विभाग को जानकारी दी। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया।

यह घटना बुखारा गांव की है। गेहूं की फसल में मगरमच्छ छुपकर बैठा था। जब खेत में से कटाई करने वाले मजदूर जा रहे थे तब उनकी नजर इस मगरमच्छ पर पड़ी। तत्काल उन्होंने ग्रामीणों को इस बात की सूचना दी। मगरमच्छ को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई थी। ग्रामीणों की सूचना मिलने के बाद डायल 100 मौके पर पहुंची।

डायल 100 की टीम ने वन विभाग को सूचना दी। तब कहीं वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची। डायल 100 की टीम और वन विभाग की संयुक्त टीम ने करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा। मगरमच्छ के पकड़ने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने मगरमच्छ को बेतवा नदी में छोड़ दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.