Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध...

जंग का मैदान बना पंजाब का ये डाकखना, जमकर चले लात-घूंसे…

14

गोराया: अपनी खराब कार्यप्रणाली के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाला गोराया का डाकघर एक बार फिर उस समय चर्चा में आ गया जब डाकघर के अंदर ही डाकघर के कर्मचारियों को थप्पड़ मारे गए। इन कर्मचारियों ने यह भी नहीं देखा कि यह सार्वजनिक स्थान है और दूसरी ओर वहां एक महिला कर्मचारी भी मौजूद थी। बिना किसी शर्म के दोनों कर्मचारी लड़ते रहे और एक-दूसरे को गालियां भी दीं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मनोज कुमार ने बताया कि वह लुधियाना से यहां पर तैनात हुआ है जो कि गोराया में पोस्टर असिस्टेंट, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रिलेशन है। मनोज कुमार ने बताया कि एक ग्राहक ने मुझे फोन किया कि उसे सुबह एक पार्सल भेजना है। मुझे उस उसका रेट बताओ जब में डाकघर के कर्मचारी शोभित के पास गया, उसने मुझे इगनोर कर दिया और कहा कि मैं आपके शेड्यूल के अनुसार काम नहीं करूंगा, तुम मेरे प्रभारी नहीं हो, ग्राहक मेरी लाइन पर था। ग्राहक ने फोन काट दिया, इसलिए मुझे अपमानित महसूस हुआ। इतने में बात बढ़ गई और हाथो-पाई पर उतर आई, जिस कारण मुझे मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। मनोज ने बताया कि उसके खिलाफ पहले भी ग्राहकों, एजेंटों और कर्मचारियों द्वारा कई शिकायतें की जा चुकी हैं। सभी के प्रति उनका व्यवहार बेहद खराब है और विभाग को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

उधर, मौके पर मौजूद महिला कर्मचारी पूनम ने बताया कि गोराया कार्यालय में तैनात शोभित का कामकाज बेहद खराब व घटिया है। वह हर किसी के साथ असभ्य व्यवहार करता है और अभद्र भाषा का प्रयोग करता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह भी नहीं देखा कि उनके सीनियर अधिकारी कार्यालय में मौजूद थे और महिला कर्मचारी भी मौके पर मौजूद थीं। उसने अपशब्द कहे और उनके साथ हाथापाई भी की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.