Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

पुलिस और वकीलों के बीच विवाद के बाद भारी पुलिस बल तैनात, हंगामा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

14

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के तुकोगंज थाना क्षेत्र के हाई कोर्ट चौराहे पर पुलिस और वकीलों के बीच हुए विवाद के घटनाक्रम के बाद पुलिस प्रशासन ने अपनी सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस कंट्रोल रूम पर एडिशनल पुलिस कमिशनर ने सभी थाना क्षेत्रों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे किसी भी विवाद की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयार रहें। एडिशनल पुलिस कमिशनर ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी स्थिति में हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठना है और विवादों का समाधान नियमों के तहत करना है।

उन्होंने सभी टीमों को अपनी-अपनी स्थिति के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए हर संभव कदम उठाने को तैयार है। गौरतलब है कि पुलिस और वकीलों के बीच हुए विवाद के मामले में अब तक कई एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। जिसमें दो एफआईआर आमजन की तरफ से और एक थाना प्रभारी की तरफ से दर्ज करवाई जा चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.