Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा? Gut Health: आंतों की सफाई के लिए सुबह उठते ही करें ये 1 काम, पेट की सारी गंदगी हो जाएगी बाहर Shivpal Yadav on Brajesh Pathak: 'चोटी विवाद' पर डिप्टी सीएम को घेरा, बोले- पाप के भागी आप भी होंगे Basti Water Tank Scam: करोड़ों खर्च फिर भी टंकी 'मिस्टर इंडिया'? बस्ती में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल

पुणे: दुकान पर खड़ी लड़की पर डाला रंग, विरोध पर हथौड़े से किया हमला… छोटे भाई पर भी बरसाए पत्थर

17

14, मार्च को पूरे देश में होली का त्योहार मनाया गया. लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली खेली और खुशियां बांटी. हालांकि इस दिन कई घटनाएं भी सामने आई. अब महाराष्ट्र से भी होली के दिन की एक घटना सामने आई है, जहां कुछ युवकों ने दुकान पर गई एक नाबालिग लड़की के ऊपर रंग फेंक दिया. जब लड़की ने बिना जान-पहचान के रंग डालने का विरोध किया तो उन्होंने लड़की की छोटी बहन पर हथौड़े से हमला कर दिया.

यह घटना पुणे में घटी, जहां युवकों ने न सिर्फ लड़की की बहन पर हमला किया. बल्कि उसके छोटे भाई को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया. युवकों ने उसके सिर पर पत्थर फेंके. घटना के बाद घायल लड़की और लड़के को नजदीकी अस्पताल में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया. पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

दुकान पर सामान लेने गई थी लड़की

इस मामले को लेकर एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता महिला येरवडा के यशवंत नगर इलाके में रहती है. महिला के तीन बच्चे हैं, दो बेटियां और एक 11 साल का बेटा. होली के दिन उनकी 17 साल की बेटी घर के सामने वाली किराने की दुकान पर कुछ खरीदने गई थी. इसी दौरान आरोपी युवकों ने उसके ऊपर रंग फेंक दिया. लड़की ने इसका विरोध किया और उसकी उन युवकों के साथ बहस हो गई.

छोटे बहन-भाई पर कर दिया हमला

बहन की बहस की बात सुनकर लड़की की छोटी बहन और भाई दोनों घर से बाहर आ गए. इसके बाद उनकी भी आरोपियों संग बहस हो गई और इसी बीच गुस्से में आकर आरोपियों ने लड़की की छोटी बहन पर हथौड़े से हमला कर दिया. यही नहीं उन्होंने लड़की के 11 वर्षीय छोटे भाई पर भी पत्थर फेंककर हमला किया. बच्चे के सिर में पत्थर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पुलिस ने ये भी बताया कि दोनों बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. दोनों गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इमरजेंसी में रखा गया है. बच्चों की मां ने येरवडा पुलिस के पास जाकर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी. इसके आधार पर पुलिस ने गिरोह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.