Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Koderma News: कोडरमा में महिलाओं ने तैयार किया हर्बल गुलाल, इस होली रसायनों से मिलेगी मुक्ति Operation Narcos: हटिया रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार Deoghar News: बदहाली के आंसू रो रही देवघर बाजार समिति, पीने के पानी तक की सुविधा नहीं, किसान-मजदूर प... Deoghar News: देवघर ब्लड बैंक में 'नेट टेस्ट' अनिवार्य, लेकिन जिले में जांच मशीन ही नहीं, मरीज परेशा... Surguja Voter List 2026: सरगुजा में SIR प्रक्रिया संपन्न, 3818 नए मतदाता जुड़े, 1174 नाम सूची से हटा... Governor's Speech: ट्रांजैक्शन नहीं ट्रांसफॉर्मेशन बने जीवन का लक्ष्य, राज्यपाल ने युवाओं को दिया सफ... Balodabazar News: मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 80वां महाधिवेशन शुरू, बलौदाबाजार से गूंजा सामाजिक समर... Surajpur News: सूरजपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, घायल का जिला अस्पताल में इल... State Service Exam Rules: राज्य सेवा परीक्षा में सख्ती, गैजेट्स और आभूषणों पर बैन, जानें क्या पहनकर ... Kawardha News: कवर्धा में खेत से लौटते समय अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की दबकर मौके पर मौत

बहन से फोन पर बात, दोस्तों में हुई अनबन और हत्या… बेंगलुरु में बिहार के 3 युवकों के मर्डर से परिवार में कोहराम

8

बिहार के तीन युवकों से जुड़ी दर्दनाक खबर है. मिली जानकारी के अनुसार इन तीनों ही युवकों की कर्नाटक की राजधानी में हत्या कर दी गयी है. घटना होली के दिन की बताई जा रही है. इधर घटना के बाद तीनों ही युवकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के पिठौरी गांव के निवासी राधेश्याम यादव, अंशुराम और दीपु कुमार बेंगलुरु में रहते थे. सभी बेंगलुरु में लेबर व पाइप फिटिंग का कार्य करने के लिए गए हुए थे.जानकारी के मुताबिक, ये घटना होली के दिन पार्टी करने के दौरान घटना घटी. घटना में एक अन्य के घायल होने की खबर है. घायल का नाम रामाधार यादव बताया जा रहा है.

क्या है वजह?

बताया जा रहा है कि यह सभी इसी महीने की दो तारीख को बेंगलुरु में कार्य करने के लिए गए हुए थे. होली के दिन इन युवकों के साथ कुछ अन्य एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में पार्टी कर रहे थे. इसी बीच एक युवक के मोबाइल फोन पर एक अन्य युवक की बहन की टेलीफोन कॉल आई. इस कॉल को इन तीनों में से ही एक युवक ने उठा लिया. बहन का फोन उठाने की वजह से युवक को गुस्सा आ गया, जिसके बाद बात बढ़ती चली गई. इस दौरान सोनू राम नाम के युवक ने नाराज होकर चाकू से वार कर दिया. हमले में चाकू लगे तीनों शख्स की मौत हो गई.

आरोपी है फरार

बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी पिठौरी के निवासी बनारसी राम का पुत्र सोनू राम फरार बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही युवकों के परिजनों ने स्थानीय थाने में शवों के बिहार लाने की गुहार लगाई है. इधर एक साथ तीन युवकों की हत्या होने के बाद से उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.