Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

खत्म हो रहा इंतजार! स्पेस स्टेशन पहुंची क्रू-10 टीम, धरती पर लौटेंगे सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर

40

सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी का इंतजार अब धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है. क्रू-10 की टीम इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंच चुकी है. सुनीता और बुच बहुत जल्द धरती पर वापस लौटेंगे. सुनीता और बुच को वापस लाने वाले NASA-SpaceX के इस मिशन को क्रू-10 नाम दिया गया है, जिसमें कुल 4 एस्ट्रॉनॉट शामिल हैं. मिशन क्रू-10 टीम के जो सदस्य ISS पहुंचे हैं, उनमें नासा की ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के ताकुया ओनिशी और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री किरिल पेस्कोव शामिल हैं.

क्रू-10 टीम आईएसएस पर अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मर की जगह लेगी. अगर सबकुछ ठीक रहा तो सुनीत करीब 9 महीने बाद धरती पर कदम रखेंगी. जून 2024 में वह केवल 8 दिन के लिए अंतरिक्ष गई है. मगर उनकी वापसी करीब 287 दिन बाद होगी. कहा जा रहा है कि तीन से चार दिन में सुनीता धरती पर वापस लौटेंगी. 5 जून 2024 को उन्होंने बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी थी.

शुक्रवार को लॉन्च किया गया था क्रू-10 मिशन

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी के लिए NASA-SpaceX ने शुक्रवार को क्रू-10 मिशन लॉन्च किया था. फाल्कन 9 रॉकेट के दरिए इस मिशन को लॉन्च किया था. इससे पहले बुधवार को इस मिशन को लॉन्च किया गया था लेकिन सिस्टम में कुछ गड़बड़ी की वजह से इसकी लॉन्चिंग रोकनी पड़ी थी. शुक्रवार को इसे सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया. दुनिया सुनीता और बुच के धरती पर वापस लौटने का इंतजार कर रही है.

9 महीने से स्पेस में फंसी हैं सुनीता

सुनीता और बुच 8 दिन के लिए अंतरिक्ष में गए थे. 5 जून 2024 को उन्होंने बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी थी. जब सुनीता लौट रहीं थीं तो स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के थ्रस्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी. तब से दोनों स्पेस में ही फंसे हैं. करीब 9 महीने हो चुके हैं. इसके साथ ही वो अंतरिक्ष में लगातार सबसे लंबे समय तक ठहरने वाली पहली महिला बन गई हैं. नासा और स्पेसएक्स मिलकर इनकी वापसी का मिशन चला रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.