Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...

गरीब कल्याण, नारी सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार… PM मोदी के GYAN के मुताबिक बजट: CM मोहन यादव

54

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने कार्यकाल का दूसरा बजट लेकर आए हैं. उन्होंने राज्य सरकार के बजट को समग्र विकास वाला बताया है. उन्होंने कहा कि इसमें समाज के हर वर्ग के हित का विशेष ख्याल रखा गया है. सीएम यादव ने कहा कि हम अपने विकास के संकल्प को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन के साथ आगे बढ़ा रहे हैं. बजट को दोगुना करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं.

सीएम यादव ने कहा कि इस बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी और प्रभावकारी सूत्र GYAN से परिपूर्ण बनाया गया है. इसमें गरीब कल्याण के प्रयास शामिल हैं. युवाओं के लिए अनंत संभावनाएं हैं. अन्नदाताओं के लिए राहतों और सुविधाओं का समावेश भी है. आधी आबादी यानि महिलाओं के लिए भी इस बजट में खुशियां समाहित हैं.

मध्य प्रदेश बजट की कुछ प्रमुख बिंदुएं:-

  • गरीबी का सूचकांक कम करने के मकसद से गरीबी इंडेक्स में सुधार. आजीविका सुदृढ़ीकरण और विद्यमान संगठनों में सशक्तिकरण.
  • युवाओं के समग्र सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए सभी 54 विभागों से योजनाएं.
  • गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, क्षमता वर्धन के लिए उद्यमिता प्रशिक्षण.
  • स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाकर उनकी ऊर्जा का देश और प्रदेश हित में उपयोग करने के लिए युवा शक्ति मिशन.
  • कृषि को लाभदायक व्यवसाय बनाकर किसानों की आर्थिक मजबूती.
  • आधुनिक तकनीकी साधनों का उपयोग, किसान कल्याण योजना, उपज का समर्थन मूल्य और बोनस, बिजली खर्च बचत के लिए सोलर पंप, सिंचाई क्षमता बढ़ोतरी, दुग्ध उत्पाद से कमाई, मत्स्य पालन में सुविधाएं.
  • नारी सशक्तिकरण के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आर्थिक विकास एवं सुरक्षा, सरकारी योजनाओं की आसान पहुंच.
  • आर्थिक स्वावलंबन के लिए एकीकृत प्रयास.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.