Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...

पंजाब में तेज बारिश ने मचाई हाहाकार, 7 गांवों का टूटा लिंक, Alert जारी

99

दीनानगर: जहां पिछले दिनों पहाड़ों पर लगातार बारिश के कारण जलस्तर काफी बढ़ गया था, जिसके चलते प्रशासन ने पिछले हफ्ते भी रावी नदी में लगभग डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। आज फिर से लगातार बारिश के कारण आज 2 लाख 70 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से रावी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया और दूसरी तरफ के गांवों में आने-जाने के लिए नाव सुविधा भी बंद कर दी गई

जलस्तर इतना बढ़ गया है कि नदी के बाहर से पानी आने लगा है, जिसके चलते आस-पास के खेतों और गांव मकौड़ा जाने वाले रास्ते तक पानी पहुंच गया है, जिसके चलते प्रशासन ने आस-पास के गांवों के सरपंचों को गांवों में अलर्ट जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रावी नदी के पास सुनसान इलाके में जो गुज्जर समुदाय का डेरा है और लोगों का डेरा है, वे अपने डेरे छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाएं क्योंकि जलस्तर अभी भी काफी हद तक बढ़ सकता है।त

इस बीच जब इस संबंध में एस.डी.एम. दीनानगर जसपिंदर सिंह भुल्लर से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि जलस्तर फिर बढ़ने के कारण आज नदी में पानी छोड़ा गया है, जिसके चलते नदी के आस-पास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बाकी इलाके के लोगों से अपील है कि वे बिना किसी काम के नदी की तरफ न जाएं। प्रशासन इस पर कड़ी नजर रखे हुए है।

अगर किसी भी तरह की बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होती है, तो प्रशासन ने सभी अप्रत्याशित प्रबंध कर लिए हैं और लोगों के ठहरने के लिए राहत शिविरों की व्यवस्था भी पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि लोगों की जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सभी तरह की जरूरतमंद टीमों को सख्त आदेश जारी किए हैं, जो नदी के आस-पास के इलाकों पर पूरी तरह से नजर रखेंगी और लोगों के साथ समन्वय बनाए रखेंगी। बाकी लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए सभी तरह के इंतजाम पूरे कर लिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.