Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

छतरपुर में अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

21

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया गया है कि ग्राम बसारी का रहने वाला 28 वर्षीय करन पुत्र झल्लू आदिवासी (घुमक्कड़) कार्यक्रमों में भोजन के बाद थाली उठाने का काम करता था। शनिवार को खजुराहो के एक कार्यक्रम में काम करने गया था और काम खत्म होने के बाद अपने घर पर जा रहा था। तभी फोरलेन पर बसारी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाईक को टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में करन की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि टक्कर मारने वाला वाहन मौके से भाग निकला था। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने करन के शव को छतरपुर भिजवाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रुतिया ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है, टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.