Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Road Accident Update: भीषण सड़क हादसे के बाद एनएच पर लगे जाम के हालात, मृतकों की शिनाख्... Ramanujganj Idol Makers News: पुश्तैनी कारोबार से जुड़े मूर्तिकार रंजीत और दीपांकर बोले- लागत निकलना... Bhilai Steel Plant Iron Theft Case: बीएसपी लोहा चोरी मामले में सीबीआई की आधिकारिक एंट्री, दुर्ग-भिला... Korba Murder News: जमीन के बंटवारे के विवाद में भतीजे ने की 85 साल के चाचा की हत्या, मध्य प्रदेश के ... Solid Waste Rules Raipur News: अब चार श्रेणियों में अलग करना होगा कचरा, नियम तोड़ने पर लगेगा पर्यावर... CRPF 205 Cobra Battalion Jawan: बस्तर में नक्सल ऑपरेशन में दे चुके थे सेवाएं, इलाज के दौरान हुआ निधन... Pundag OP Incharge Bravery: पुंदाग थाना प्रभारी संजीव की सूझबूझ से बची युवक की जान, टावर पर चढ़ने से... Jharkhand Road Accident News: एफसीआई गोदाम के पास भारी वाहनों के आवागमन पर रोक की मांग, रातभर मचा रह... Jharkhand Education News: हिंदी साहित्य सम्मेलन मध्यमा प्रमाणपत्र विवाद पर हाईकोर्ट का निर्णय, 8 हफ्... Palamu Road Jam News: झारखंड आंदोलनकारियों ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, पुलिस बल मौके पर मौजूद, ज...

पालतू कुत्ते को टहला रहे मां-बेटे के साथ बड़ी वारदात, हालत गंभीर

34

समराला : समराला के निकटवर्ती गांव घरखाना निवासी मां-बेटा गत शाम करीब पांच बजे अपने पालतू कुत्ते को गांव की सड़क पर घुमा रहे थे। उन पर गांव के ही एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवक ने महिला गुरप्रीत कौर के सिर पर तेजधार हथियार से कई बार वार किया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जब बेटे ने अपनी मां को बचाने की कोशिश की तो उसके दोनों हाथ घायल हो गए। तभी एक ग्रामीण ने हमलावर से हथियार छीनकर मां-बेटे की जान बचाई। दोनों को समराला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां घायल महिला के सिर पर 15 टांके आए और बेटे को 4 टांके लगे।

पीड़ित परिवार ने इंसाफ की मांग की है। घायल जगजीवन सिंह ने बताया कि हर दिन की तरह शाम को वह और उसकी मां अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए गांव के पास वाली सड़क पर जाते हैं। कल शाम करीब 5 बजे जब वह कुत्ते को टहला रहे थे तो उनके गांव के ही एक युवक गगनदीप सिंह ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया और हथियार उसकी मां के सिर पर लगा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गईं और उन्हें 15 टांके लगाने पड़े।

जगजीवन ने बताया कि अपनी मां को तेजधार हथियार से बचाने की कोशिश में उसके दोनों हाथों पर तेजधार हथियार से वार किया गया, जिससे वह भी घायल हो गया और उसे 4 टांके आए हैं। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि उन पर हमला करने वाले युवक ने जाति-विरोधी भाषा का इस्तेमाल किया और कहा, “तुमने यहां घर क्यों बनाया? तुम्हें यहां रहने नहीं देना है।” पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.