Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Road Accident Update: भीषण सड़क हादसे के बाद एनएच पर लगे जाम के हालात, मृतकों की शिनाख्... Ramanujganj Idol Makers News: पुश्तैनी कारोबार से जुड़े मूर्तिकार रंजीत और दीपांकर बोले- लागत निकलना... Bhilai Steel Plant Iron Theft Case: बीएसपी लोहा चोरी मामले में सीबीआई की आधिकारिक एंट्री, दुर्ग-भिला... Korba Murder News: जमीन के बंटवारे के विवाद में भतीजे ने की 85 साल के चाचा की हत्या, मध्य प्रदेश के ... Solid Waste Rules Raipur News: अब चार श्रेणियों में अलग करना होगा कचरा, नियम तोड़ने पर लगेगा पर्यावर... CRPF 205 Cobra Battalion Jawan: बस्तर में नक्सल ऑपरेशन में दे चुके थे सेवाएं, इलाज के दौरान हुआ निधन... Pundag OP Incharge Bravery: पुंदाग थाना प्रभारी संजीव की सूझबूझ से बची युवक की जान, टावर पर चढ़ने से... Jharkhand Road Accident News: एफसीआई गोदाम के पास भारी वाहनों के आवागमन पर रोक की मांग, रातभर मचा रह... Jharkhand Education News: हिंदी साहित्य सम्मेलन मध्यमा प्रमाणपत्र विवाद पर हाईकोर्ट का निर्णय, 8 हफ्... Palamu Road Jam News: झारखंड आंदोलनकारियों ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, पुलिस बल मौके पर मौजूद, ज...

कनाडा भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, मामला दर्ज

51

साहनेवाल/कुहाड़ा: वर्क परमिट पर कनाडा भेजने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपए ठगने वाले ट्रैवल एजेंट के खिलाफ थाना साहनेवाल पुलिस ने इमीग्रेशन एक्ट के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानेदार गुरमीत सिंह ने बताया कि हरभजन सिंह गिल पुत्र जीत सिंह निवासी डेहलों रोड धरोड़ द्वारा उच्च अधिकारियों को दी गई शिकायत की जांच के बाद ट्रैवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायत में हरभजन सिंह ने बताया कि उसने अपने पोते जसकरण सिंह को कनाडा वर्क परमिट पर भेजने के लिए मनजीत सिंह निवासी मकान नंबर 18998 स्ट्रीट नं. 15 नजदीक ढिल्लों पैलेस, बठिंडा को 15 लाख 12 हजार रुपए दिए थे। उन्होंने बताया कि मनजीत सिंह ने न तो उसके पोते जसकरण को कनाडा भेजा और न ही उनके पैसे लौटा रहा है। थानेदार ने बताया कि इस शिकायत की जांच के बाद मनजीत सिंह के खिलाफ इमीग्रेशन एक्ट सहित धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.