Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
80वें स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दी शुभकामनाएं, शहीदों को किया नमन गुरदासपुर बॉर्डर पर सनसनी: खेतों में पेड़ पर बंधे मिले पाकिस्तानी झंडे और दर्जनों गुब्बारे, सुरक्षा ... इंदौर में CM मोहन यादव ने तोते उड़ाकर किया 14-D सफारी का लोकार्पण; ग्लो गार्डन और भूल-भुलैया भी बने ... उज्जैन: महाकाल मंदिर में सैकड़ों चप्पलों के ढेर में खो गई जोड़ी, श्रद्धालु ने ChatGPT से चुटकियों मे... ग्वालियर में AI की सूझबूझ से बची हेड कांस्टेबल की जान: करैत सांप के काटने पर TI ने अपनाए सही प्रोटोक... छतरपुर में स्वतंत्रता दिवस के दिन दर्दनाक हादसा, आजादी की खुशियां मातम में बदलीं रीवा के सोहागी पहाड़ में डिलीवरी बैग में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव: इलाके में सनसनी, डिलीवरी बॉय ह... सरई रेलवे स्टेशन पर कोयला डंपिंग को लेकर MP हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और DRM से मांगा जवाब इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई: 4.5 करोड़ की सोने की ईंटों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, टीम पर किया पथरा... शिवपुरी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल, ग्वालियर ले जाते समय बुजुर्ग की मौत

बुजुर्ग बॉयफ्रेंड से भर गया मन, नौजवान संग लड़े नैन… ब्रेकअप नहीं कर रहा था तो अकेले में बुलाकर कर दिया ये कांड

27

बिहार के पूर्णिया से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक प्रेमिका को अपने बुजुर्ग प्रेमी से मन भर गया. उसने नए प्रेमी से संबंध बना लिए. जब पुराना प्रेमी उसे छोड़ने को तैयार नहीं था. प्रेमिका ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर उसे मक्का के खेत में बुलाकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने इस वारदात का खुलासा किया है. आरोपी प्रेमिका और उसके नए प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

घटना जिले के अमौर के भतोरिया गांव की है. यहां एक महिला ने पाने प्रेमी की हत्या कर दी. इसके लिए उसने अपने नए प्रेमी का साथ लिया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. बुजुर्ग का शव गांव के निकट मक्का के खेत से बरामद हुआ था. पुलिस ने खुलासे के ली सर्विलांस टीम की मदद ली. मौके से तीन मोबाइल की लोकेशन मिली, जिसके आधार पर घटना का खुलासा हुआ.

मोबाइल की लोकेशन से हुआ खुलासा

जानकारी के मुताबिक, अमौर थाना क्षेत्र के भतोरिया गांव के 55 वर्षीय अधेड़ का मक्का के खेत से शव बरामद हुआ था. परिजनों ने जमीनी विवाद में हत्या करने का आरोप अपने ही रिश्तेदारों पर लगाया था. वहीं, जब पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान शुरू की तो हत्या वाली जगह से तीन मोबाइल की लोकेशन प्राप्त हुआ, जिसमें एक महिला, एक पुरुष व एक मृतक का नंबर था. पुलिस ने जब जांच की तो पाया कि मृतक का महिला से काफी बातचीत होती थी. जिसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

भर गया था मन, कर दी हत्या

पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना अपराध कबुल कर लिया. खुलासे के मुताबिक, महिला का बुजुर्ग प्रेमी से मन भर गया था, इसलिए महिला ने एक नए प्रेमी की तलाश कर ली थी. मगर मृतक महिला को छोड़ने के लिए राजी नहीं था, जिसके बाद महिला ने मृतक को मक्का खेत मे मिलने के लिए बुलाया. जहां नए प्रेमी के साथ मिलकर बुजुर्ग प्रेमी की हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया फिर उन्हें जेल भेज दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.