Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...

होलाष्टक में राशि के अनुसार इन चीजों का करें दान, जानें नियम और महत्व

38

हिन्दू धर्म में होली से पहले के 8 दिनों की अवधि को होलाष्टक कहा जाता है, जिसकी 7 मार्च दिन शुक्रवार से शुरुआत हो गई है. होलाष्टक को हिंदू धर्म में अशुभ माना जाता है. इस दौरान कोई भी शुभ कार्य जैसे शादी, मुंडन, गृह प्रवेश आदि नहीं किए जाते हैं. होलाष्टक के दौरान ग्रहों की स्थिति कमजोर हो जाती है, जिससे जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं. इसलिए, इस दौरान कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है. होलाष्टक के दौरान दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है.

होलाष्टक के दौरान ग्रहों की स्थिति कमजोर हो जाती है, जिससे जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं. इसलिए राशि के अनुसार, दान करने से ग्रहों की शांति होती है और इन परेशानियों से बचा जा सकता है. होलाष्टक के दौरान नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है. दान करने से नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. लेकिन इसके लिए लोगों को राशि के अनुसार कुछ चीजों का दान करना जरूरी होता है. आइए जानते हैं कि होलाष्टक में राशि के दौरान क्या-क्या दान करें.

होलाष्टक में राशि के अनुसार ये चीजें करें दान

  • होलाष्टक के दौरान मेष राशि वाले गुड़, मसूर दाल, लाल वस्त्र, तांबा आदि का करें.
  • वृषभ राशि वाले चावल, चीनी, सफेद वस्त्र, चांदी का दान करें.
  • मिथुन राशि वाले गरीबों और जरूरतमंदों को हरी सब्जियां, हरा वस्त्र, मूंग दाल, कांसे के बर्तन दान करें.
  • कर्क राशि वाले दूध, दही, चावल, मोती, चांदी दान करें.
  • सिंह राशि वाले गुड़, गेहूं, तांबा, माणिक, लाल वस्त्र दान करें.
  • कन्या राशि वाले हरी सब्जियां, हरा वस्त्र, मूंग दाल, कांसे के बर्तन दान करें.
  • तुला राशि वाले चावल, चीनी, सफेद वस्त्र, हीरा दान करें.
  • वृश्चिक राशि वाले मसूर दाल, गुड़, लाल वस्त्र, मूंगा दान करें.
  • धनु राशि वाले चने की दाल, हल्दी, पीला वस्त्र, सोना आदि दान करें.
  • मकर राशि वाले काले तिल, उड़द दाल, काला वस्त्र, लोहा दान करें.
  • कुंभ राशि वाले काले तिल, उड़द दाल, नीला वस्त्र, गोमेद रत्न दान करें.
  • मीन राशि वाले चने की दाल, हल्दी, पीला वस्त्र, पुखराज का दान करें.

होलाष्टक में दान के नियम

होलाष्टक में दान करते समय लोगों के मन में हमेशा श्रद्धा और भक्ति का भाव होना चाहिए. लेकिन इस बात का ध्यान रखना होगा कि दान हमेशा जरूरतमंदों को ही करना चाहिए. दान करते समय किसी भी प्रकार का अहंकार नहीं करना चाहिए. दान हमेशा गुप्त रूप से करना चाहिए, क्योंकि गुप्त दान करना बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है. गुप्त दान करने से कुंडली में ग्रहों की शांति जल्दी होती है. इससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं. होलाष्टक के दौरान इन नियमों का पालन करने से ग्रहों की शांति के साथ-साथ जीवन में सुख-समृद्धि भी आती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.