Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन इन चीजों का करें दान, सभी दुख होंगे दूर!

25

हिंदू धर्म में हर माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है. मासिक दुर्गाष्टमी मां दुर्गा को समर्पित है. मासिक दुर्गाष्टमी पर मां दुर्गा का व्रत और पूजन किया जाता है. इस दिन मां दुर्गा की विशेष दुर्गा की विशेष पूजा-अराधना की जाती है. मान्यता है कि जो भी लोग मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा का व्रत और करते हैं उनको माता की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन व्रत और पूजन करने से जीवन में सुख-शांति आती है. जीवन में धन और वैभव बढ़ता है. इस दिन पूजन करने से जीवन की सारी परेशानियां समाप्त हो जाती हैं. हिंदू धर्म शास्त्रों में इस दिन व्रत और पूजन के साथ दान का भी विधान है. इस दिन दान अवश्य करना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार, इस दिन दान करने से जीवन की सभी दुख दूर हो जाते हैं.

फाल्गुन माह की दुर्गाष्टमी कब है ?

वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 6 मार्च को सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर हो रही है. वहीं इस अष्टमी तिथि का समापन अगले दिन यानी 7 मार्च को सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर हो जाएगा. हिंदू धर्म में उदया तिथि मान्य होती है. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 7 मार्च को फाल्गुन माह की दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी. इसी दिन इसका व्रत भी रखा जाएगा.

इन चीजों का करें दान

  • मासिक दुर्गाष्टमी के दिन वस्त्रों का दान करना अच्छा माना गया है. इस दिन वस्त्रों का दान करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
  • इस दिन गुड़ का दान करना चाहिए. गुड़ का दान करने से मां का आशीर्वाद मिलता है. जीवन के दुख होते हैं. मनचाहे फल प्राप्त होते हैं.
  • इस दिन शहद का दान करना चाहिए. मासिक दुर्गाष्टमी के दिन शहद का दान करने से शादीशुदा जीवन में खुशहाली आती है.
  • इस दिन मां दुर्गा को जौ चढ़ाना चाहिए. मां दुर्गा को जौ चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
  • इस दिन घी का दान करना चाहिए. घी का दान करने से संपन्नता आती है. कुंडली में सूर्य, चंद्र, मंगल अशुभ प्रभाव दे रहे हैं, तो घी का दान करना चाहिए.
  • मां दुर्गा को खीर और हलवा बहुत प्रिय हैं. इस दिन इन चीजों का भोग मां को लगाना चाहिए. फिर कन्याओं को खिलाना चाहिए.
  • बिमारी से छुटकारा पाने के लिए इस दिन फल का दान करना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.