Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Deport मामलों में पंजाब सरकार सख्त, इतने Travel Agents पर हुई FIR

22

पंजाब सरकार ट्रैवल एजेंटों पर सख्त नजर आ रही है। युवकों को अमेरिका सरकार द्वारा डिपोर्ट किए जाने के बाद पंजाब सरकार ने कार्रवाई करते हुए अब तक ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ 24 मामले दर्ज किए हैं तो वहीं 7 ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार भी किए जा चुके है। इस संबंधी पूरी जानकारी पंजाब के NRI मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने दी है।

मंत्री धालीवाल ने कहा हमारी टीमें धोखाधड़ी करने वाले ट्रैवल एजेंटों को ढूंढ रही हैं। जल्द ही डिपोर्ट मामले में और गिरफ्तारियां की जाएंगी। अमृतसर के अजनाला में अब तक 1274 ट्रैवल एजेंटों के दफ्तरों की जांच की गई , जिनके 1123 लाइसेंस भी चेक किए गए हैं। इस दौरान संदिग्धों के रिकॉर्ड भी जब्त किए गए है। अमेरिका से डिपोर्ट हुए भारतीयों के संबंध में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर के दिए बयान की धालीवाल ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा ‘आप’ सरकार अमेरिका से डिपोर्ट हुए युवाओं को गले लगाएगी और पनामा में रह रहे पंजाबियों को हर तरह की सहायता की जाएगी। मंत्री धालीवाल ने कहा कि विदेश मंत्रालय को एक पत्र लिखकर जानकारी मांगी गई है कि अमेरिका से डिपोर्ट किए जाने के बाद कितने भारतीय पनामा में रह रहे हैं और इनमें कितने पंजाबी शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.