Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

महिला मित्र से बात नहीं कराने पर भड़का युवक, मंत्री के भतीजे के साथ की मारपीट

40

मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में छह नंबर स्टॉप पर नगरीय विकास और आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी की बहन के डॉक्टर बेटे के साथ थार सवार युवकों ने सरेराह मारपीट कर दी। डॉक्टर को बचाने आई महिला मित्र के साथ भी आरोपियों ने धक्का-मुक्की की। विवाद की वजह महिला डॉक्टर से बात नहीं कराना बताई जा रही है। पीड़ित की रिपोर्ट पर हबीबगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। प्रतिमा बागरी सतना जिले की रैगांव सीट से विधायक हैं। हबीबगंज पुलिस के मुताबिक मूलतः ग्राम वसुधा तहसील नागौद निवासी दीपराज बागरी (28) यहां नीलम चौराहा संजीवनगर में रहते हैं। दीपराज केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी (सीएपीटी) में डॉक्टर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले वह दोस्तों के साथ पचमढ़ी घूमने गए थे। इस बीच उनके परिचित अरुण गुर्जर का फोन आया।

अरुण ने कहा कि मेरी डॉ. रिचा बागरी से फोन पर बात करा दो। दीपराज ने रिचा से बात कराने से मना कर दिया। बीती शाम 5 बजे दीपराज अपनी दोस्त डा. रूचि बागरी व रिचा बागरी के साथ किसी काम से 6 नंबर मार्केट गए थे। तभी अरुण का फिर से दीपराज के पास फोन आया। उसने 6 नंबर मार्केट के पास मिलने के लिए बोला। कुछ देर बाद अरुण अपने दोस्तों के साथ थार जीप से 6 नंबर मार्केट पहुंच गया। वह पचमढ़ी में रिचा से बात नहीं कराने की बात पर गाली-गालौच करने लगा। दीपराज ने विरोध किया, तभी अरुण के दोस्तों ने उसे पकड़ लिया और अरुण ने मारपीट कर दी। मारपीट से दीपराज के हाथ, सीना, कान में चोट आई है। बताया जा रहा है कि दीपराज के साथ हो रही मारपीट पर डा. रुचि व रिचा बागरी ने बीच-बचाव की कोशिश की थी। जिनके साथ भी अरुण ने गाली-गलौच कर धक्का-मुक्की की।

इस बीच जाते-जाते अरुण व उसके साथियों ने धमकी दी कि थाने में रिपोर्ट लिखवाई तो वह उसको जान से खत्म कर देंगे। पुलिस दीपराज को जेपी अस्पताल लेकर पहुंची जहां उसका उपचार करवाया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अरुण महिला डॉक्टर पर बुरी नजर रखता है। वह काफी दिनों से उनका पीछा कर रहा है। इसी को लेकर विवाद हुआ है। महिला डॉक्टर अरुण से बात नहीं करना चाहती इसलिए वह बात कराने के लिए दीपराज पर दबाव बना रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.