Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Instagram बैन कर देगा आपका अकाउंट, अगर बार-बार की ये गलती

28

अगर आप इंस्टाग्राम चलाते हैं तो ये जानकारी आपके काम आएगी. आप दिनभर में कई ऐसी गलतियां करते हैं जिससे आपके अकाउंट पर ब्लॉक होने का खतरा मंडराता रहता है. इंस्टाग्राम की अगर एक भी गाइडलाइन का उल्लघंन किया जाता है तो प्लेटफॉर्म आपके मिलियन फॉलोअर्स वाला अकाउंट भी नहीं छोड़ता है. यहां जाने कि आप अपने अकाउंट को सस्पेंड का ब्लॉक होने से कैसे बचा सकते हैं. इसके अलावा सस्पेंड अकाउंट को ठीक कैसे कर सकते हैं.

कब बैन होता है आपका इंस्टाग्राम अकाउंट?

अगर आपका अकाउंट इंस्टाग्राम कम्युनिटी गाइडलाइंस को फॉलो नहीं करता है तो अकाउंट बैन कर दिया जाता है. अगर आप किसी भी तरह का अश्लील कंटेंट पोस्ट शेयर करते हैं तो आपके अकाउंट को सस्पेंड किया जा सकता है. इसके अलााव अगर आप अपनी पोस्ट या रील्स पर रिस्ट्रिक्टेड हैशटैग का इस्तेमाल करते हैं तो भी आपको अकाउंट बैन की नोटिफिकेशन आ सकती है. इंस्टाग्राम पर फेक प्रोफाइल साबित होने पर या स्कैम का हिस्सा पाए जाने पर भी आपके अकाउंट पर एक्शन लिया जा सकता है.

कैसे बचें इंस्टाग्राम की तलवार से?

आप इंस्टाग्राम पर कुछ भी पोस्ट कर सकते हैं. लेकिन उसमें इंस्टाग्राम की कम्युनिटी गाइडलाइन का पूरा पालन होन चाहिए. किसी भी रिस्ट्रिक्टेड हैशटैग का यूज ना करें. कुछ भी ऐसा शेयर करने से बचें तो देश के खिलाफ या पॉलिटिकल राय को दिखाता हो.

अकाउंट बैन हो जाए तो ऐसे करें ठीक

इसके लिए सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम को ओपन करें. सेटिंग में जाएं और हेल्प सेंटर पर क्लिक करें. यहां पर आपको “My Instagram account has been disabled” का ऑप्शन शो होगा. इस पर क्लिक करें. इसके बाद अपनी अकाउंट डिटेल्स भरें. इसमें यूजरनेम, ईमेल, फोन नंबर जैसी सभी डिटेल्स ध्यान से भरें. बंद होने का कारण सलेक्ट करें. आपके अकाउंट को कौनसी गाइडलाइन फॉलो नहीं करने पर बैन किया गया है वो ऑप्शन सलेक्ट करें. ये करने के बाद अपनी अपील सबमिट कर दें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.