Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

2 साल के मासूम को हमास ने कैसे मारा? इजराइल के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

32

इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम के तहत कैदियों और बंधकों की अदला-बदली हो रही है, लेकिन इस बीच दो इजराइली बच्चों की हत्या के आरोपों ने माहौल को काफी तानावपूर्ण बना दिया है. इजराइली सेना का दावा है कि हमास ने अक्टूबर 2023 में बंधक बनाए गए चार साल के एरियल बिबास और 10 महीने के कफिर बिबास की ‘बेहरहमी से हत्या’ कर दी थी. इस घटना को लेकर अब इजराइल में आक्रोश बढ़ गया है.

इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) के प्रवक्ता ने बताया कि सेना की जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट से पता चला है कि हमास के आतंकियों ने एरियल और कफिर बहुत क्रूरता से हत्या की थी. हमास ने पहले दावा किया था कि एरियल, कफिर और उनकी मां शिरी बिबास नवंबर 2023 में इजराइली हवाई हमलों में मारे गए थे. हालांकि, जब हमास ने हाल ही में बिबास परिवार की मां का शव लौटाया, तो इजराइल ने डीएनए टेस्ट के बाद बताया कि वह शिरी यानी उनकी मां का शव नहीं था. इस मामले में हमास ने अपनी गलती भी मानी.

कैदियों की रिहाई

गुरुवार को हमास ने एक समझौते के तहत इजराइल को बिबास बच्चों के शव और 85 साल ओदेद और एक अन्य व्यक्ति का शव सौंपा. हालांकि, हमास ने यह स्पष्ट नहीं किया कि दूसरा शव शिरी बिबास का था या नहीं. बाद में, शुक्रवार को, हमास ने रेड क्रॉस के जरिए एक और शव सौंपा, जिसे शिरी बिबास का बताया गया. फिलहाल इजराइली चिकित्सा विशेषज्ञ इस शव की पहचान करने की प्रक्रिया में हैं.

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि हमास ने संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया है. उन्होंने कहा कि हम शिरी को वापस लाने और सभी बंधकों को जीवित या मृत वापस लाने के लिए काम करेंगे और हमास को इसकी पूरी कीमत चुकानी होगी.

परिवार का नेतन्याहू पर हमला

हालांकि, बिबास परिवार के रिश्तेदारों ने इजराइली सरकार पर भी आरोप लगाया है कि उन्होंने बंधकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने में विफलता दिखाई है. शिरी बिबास की भाभी, ओफ्री बिबास ने कहा, ‘यह इजराइल की जिम्मेदारी थी कि उन्हें जीवित वापस लाया जाता. प्रधानमंत्री नेतन्याहू, हमें इस दर्दनाक घड़ी में आपसे कोई संवेदना नहीं मिली.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.