Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
खेलों का 'पावरहाउस' हरियाणा: 2% आबादी वाले राज्य का देश के 1/3 अंतर्राष्ट्रीय पदकों पर दबदबा रांची में JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग तेज: अनशन पर बैठे राहुल क्रांति की बिगड़ी तबीयत, NDA विधायक... रांची में JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग तेज: अनशन पर बैठे राहुल क्रांति की बिगड़ी तबीयत, NDA विधायक... मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे...

आज से प्री बुक करें एपल का लेटेस्ट iPhone 16e, इस दिन मिलेगी डिलीवरी

75

आज शाम 6:30 बजे से आप एपल का लेटेस्ट आईफोन 16e मॉडल को प्री बुक कर सकते हैं. इस फोन की डिलीवरी 28 फरवरी से शुरू की जाएगी. अगर आप नया आईफोन लेने का प्लान कर रहे हैं तो यहां इसके फीचर्स और कैमरा डिटेल्स के बारे में पढ़ें. इस फोन के किस स्टोरेज वेरिएंट को लेने में कितने रुपये का खर्च आएगा. यहां इसकी पूरी इनफॉर्मेशन दी गई है.

भारत में एपल iPhone 16e को भारत में 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया है.अगर आप एक साथ इतनी सारी रकम नहीं चुकाना चाहते तो आप इसे ईएमआई पर खरीद सकते हैं. इसमें आपको मंथली केवल 2,496 रुपये ही चुकाने होंगे. अच्छी बात ये है कि कंपनी आपको No Cost EMI का ऑप्शन दे रही है.

बेहतर एआई सपोर्ट

एपल के लेटेस्ट फोन में आपको पिछले आईफोन मॉडल्स की तुलना में बेहतरीन एआई सपोर्ट मिल रहा है. इसमें आपको ChatGPT, Siri और Apple Intelligence के अलावा बेहतरीन प्राइवेसी का जुगाड़ भी मिल रहा है. एपल अपने कस्टमर्स की प्राइवेसी पर पूरा फोकस करती है. कंपनी के दावा के मुताबिक, Apple iPhone 16e में इंडस्ट्री लीडिंग प्राइवेसी फीचर मिल रहे हैं.

48MP कैमरा और एडिटिंग टूल्स

लेटेस्ट आईफोन में आपको बेहतरीन 48 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है. आपको एपल इंटेलिजेंस के ऐसे फीचर्स मिल रहे हैं जिनके जरिए फोटो-वीडियो को एडिट करना आसान हो जाता है. आपको कई सारे एडिटिंग टूल्स मिलते हैं. चैटजीपीटी से कोई भी सवाल पूछ सकते हैं. कंटेंट लिखवा सकते हैं. अपने काफी सारे काम चैटजीपीटी की मदद से कर सकते हैं. ये आपको फोन में इनबिल्ट मिलेगा. जिसे आप खुद कंट्रोल कर सकेंगे.

कलर ऑप्शन?

एपल के बाकी मॉडल्स की तुलना में लेटेस्ट आईफोन 16e में आपको ज्यादा कलर ऑप्शन नहीं मिल रहे हैं. कंपनी ने इस बार कोई यूनिक कलर वेरिएंट नहीं लॉन्च किया है. इसमें आपको केवल दो ही कलर ऑप्शन ब्लैक और वाइट मिल रहे हैं. जो मैट फिनिश के साथ आते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.