Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

इंदौर में फिर चला पीला पंजा, निगम ने 4 दुकानों को किया जमींदोज

36

इंदौर में नगर निगम ने राजकुमार ब्रिज के पास जर्जर भवन पर बड़ी कार्रवाई की। जहां चार जर्जर दुकानों को बुलडोजर की मदद से तोड़ा गया। यह बिल्डिंग काफी पुरानी हो चुकी थी और इससे बड़ा हादसा हो सकता था। नगर निगम के कमिश्नर शिवम वर्मा के आदेश के बाद आज शहर में जर्जर भवन के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

राजकुमार ब्रिज के समीप मौजूद वल्लभनगर में स्थित बावड़ी पर चार दुकानें लम्बे समय से बंद पड़ी हुई थी, और ये काफी जर्जर अवस्था में भी थी। इसकी वजह से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। इसी को ध्यान में रखते हुए रिमूवल विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए। इन दुकानों को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि शहर में इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि जर्जर भवनों की वजह से होने वाले हादसे को समय रहते रोका जा सके। इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में नगर निगम का अमला मौजूद रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.