Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

गजब हाल! घर से चल रही डॉक्टर मैडम की ड्यूटी, अस्पताल में लग रही अटेंडेस; रजिस्टर देख अधिकारी भी हैरान

44

उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आए हैं, जहां पर बिना सरकारी हॉस्पिटल पर आए हुए महिला डॉक्टर सैलरी लेती हैं. यहां तक की इस महिला डॉक्टर आकृति दुबे का अटेंडेंस रजिस्टर पर सिग्नेचर भी हो जाता है. सिग्नेचर कौन बनाता है, कैसे बनता है, कब बनता है? यह किसी को भी पता नहीं चलता है. मैडम को घर बैठे सैलरी मिल जाती है और विभाग के अधिकारी ऑफिस में बैठकर कुर्सी तोड़ते हुए नजर आते हैं.

दरअसल, देवरिया जिले के लीलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इस कारनामे ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को शर्मसार कर दिया है, जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लीलापुर पर तैनात महिला डॉक्टर आकृति दुबे हॉस्पिटल नहीं आती हैं. अटेंडेंस रजिस्टर पर उनके सिग्नेचर बन जाता है और सैलरी भी रिलीज हो जाती है. यहां तक की अस्पताल के स्टाफ का साफ तौर पर कहना है कि डॉक्टर मैडम कब आती हैं उनको किसी ने देखा नहीं है.

फर्जी तरीके से ले रहीं सैलरी

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जो वहां के चिकित्सक हैं. क्या उनकी जिम्मेदारी नहीं होती है कि महिला चिकित्सक का सिग्नेचर अटेंडेंस रजिस्टर पर कौन बनाता है? जब यह मामला उजागर हुआ तो जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों में खलबली मच गई. अधिकारी जांच पड़ताल की बात करने लगते हैं. राज्य सरकार स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रही है. अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी देवरिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार झा के कान में जू तक नहीं रेंगता है. अब देखना यह है कि वह इस महिला डॉक्टर के खिलाफ कब कार्रवाई होती है. वेतन रिक्वरी के लिए आदेश जारी करते हैं या एक बार फिर इस मामले में उदासीन रवैया अपनाया जाता है.

मरीज इलाज कराने के लिए हैं स्वास्थ्य केंद्र लीलापुर पर आते हैं, लेकिन महिला डॉक्टर ड्यूटी से नदारद रहती हैं. वहीं अस्पताल में आए हुए मरीजों साफ तौर पर कहना है कि हम महिला डॉक्टर आकृति दुबे से इलाज कराने के लिए अस्पताल पर आते हैं. लेकिन वो मिलती ही नहीं हैं. जब भी हम इलाज कराने के लिए आते हैं तो पता चलता है कि महिला डॉक्टर आज नहीं आई है.

अटेंडेंस रजिस्टर में फर्जी हस्ताक्षर

लीलापुर स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात महिला डॉक्टर आकृति दुबे ड्यूटी करने के लिए नहीं आती है. हॉस्पिटल और उनका प्रतिदिन सिग्नेचर किया जाता है और सैलरी भी मिल रही है. वह घर बैठकर सैलरी ले रही हैं. मिली जानकारी के अनुसार, उनका फर्जी सिग्नेचर अस्पताल के कर्मचारी के द्वारा ही बनाया जाता है. वही इस मामले की जांच भी चल रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं है की देवरिया के सीएमओ के संरक्षण में महिला डॉक्टर घर बैठे सैलरी लेती है.

मामले को लेकर अधीक्षक ने दी जानकारी

वहीं इस मामले को लेकर अधीक्षक डॉक्टर मनीष कुमार सिंह ने कहा कि लीलापुर स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात महिला डॉक्टर आकृति दुबे नहीं आती है. उनका फर्जी हस्ताक्षर अटेंडेंस रजिस्टर पर हो रहा है, यह कैसे हो जाता है. इसकी जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.