Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गुना में लोगों के 45 लाख रुपए लेकर भागी क्रेडिट सोसाइटी, जानिए क्या है पूरा मामला

36

 मध्य प्रदेश के गुना से एक सोसायटी में निवेश करने वाले सैकड़ों ग्राहकों की गाढ़ी कमाई हड़पकर एक और संचालक फरार हो गया है। आरोपी ने लोगों को इस तरह झांसे में लिया था कि किसी को नाम-मात्र का शक नहीं हुआ। जब तक उन्हें धोखाधड़ी का पता चलता, तब तक आरोपी 40 से 45 लाख रुपए समेटकर गायब हो चुका है। जानकारी के मुताबिक अशोकनगर के रहने वाले सुनील ने नवम्बर 2023 में बीजी रोड़ पर एल.जे.सी.सी. लस्टिनेस जनहित क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी नाम का दफ्तर खोला था। उसने निवेशकों को बताया था कि उसकी सोसायटी भारत सरकार से पंजीकृत है। इतना ही नहीं वह स्वयं एक धनाढ्य परिवार से ताल्लुक रखता है। उसके पिता नवोदय विद्यालय में पदस्थ हैं। 2-5 लाख रुपए तो वह अपने घर से भुगतान कर सकता है।

लिहाजा लोग सुनील के झांसे में आ गए और रोजाना मेहनत से कमाई अपनी गाढ़ी कमाई उसके हवाले करने लगे। अचानक 12 फरवरी को सुनील से निवेशकों का सम्पर्क होना बंद हो गया। सोसायटी के कलेक्शन एजेंट भी उसे तलाश नहीं कर पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुनील करीब 40 से 45 लाख रुपए लेकर फरार हो चुका है। यहां तक उसकी पत्नी जो कि फिलहाल गुना में ही रहती है, उसे भी सुनील की कोई खबर नहीं है। सोसायटी के संचालक की शिकायत करने पहुंचे कलेक्शन एजेंट ने बताया कि वे तो महज 4-5 हजार रुपए महीने के वेतन पर नौकरी करते थे। सभी ग्राहक भी सुनील ने ही तलाशकर दिए थे। उन्हें दिसम्बर 2024 में ही सुनील पर संदेह हो गया था, क्योंकि उसने पासबुक में एंट्री करना बंद कर दी थी।

हालांकि सुनील इतना शातिर था कि उसने ग्राहकों को बिल्कुल भी शक नहीं होने दिया और धीरे-धीरे अपने गलत इरादों को पूरा करने में जुटा रहा। अंतत: एक सप्ताह पहले अचानक गायब हो गया। जिसके बाद निवेशक और सोसायटी के कलेक्शन एजेंट सुनील को लगातार तलाश कर रहे हैं। उन्होंने एसपी ऑफिस को भी आवेदन दिया है। कई निवेशकों की हालत इतनी खराब है कि उन्होंने अपनी पूरी कमाई सुनील जैसे जालसाज के हवाले कर दी। किसी की बेटी की शादी होनी है तो कोई बीमार है। लोगों की उम्मीद प्रशासन पर टिकी हुई है कि वे सुनील को तलाश कर लाएगा और किसी तरह उनकी कमाई उन्हें वापस मिल सकेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.