Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया... अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, एकरूप वेशभूषा में दिखेंगे पु... राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और 'ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट' को मिली हरी झंडी लखनऊ के रहीमाबाद में रिश्तों और इंसानियत का कत्ल, जमीन के लालच में मृत पिता के शव का सादे कागज पर लग... कुर्ला लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, GSI की 8 साल पुरानी चेतावनी आई सामने अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज औ...

सिंगरौली में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद बवाल, गुस्साई भीड़ ने कई वाहन फूंके

27

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शुक्रवार की रात को भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। यहां कोयले से लदे हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। गुस्साई भीड़ ने ट्रक और बस समेत आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों में आग लगा दी। यह मामला माडा थाना के बधौरा चौकी के अमिलिया घाटी का है।

सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस टीम पहुंच गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर, एसपी भी मौके पर पहुंच गए। जिन वाहनों में आग लगाई गई है, वह वाहन कोल परिवहन और कर्मचारियों को लाने-ले जाने के काम में लगे थे। अमिलिया घाटी की यह घटना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमिलिया कोयला खदान से कोयला लोड करके कोल यार्ड की तरफ जा रहे एक ट्रेलर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक पर सवार दोनों युवक खाई में जाकर गिरे। दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जिसके बाद ग्रामीण भड़क गए। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया था। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.