Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Virat Kohli False Claim Clarification: विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज से मिलने के नाम पर पैसे लेने ... मोहाली के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल मिलने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस और डॉग स्क्वायड न... मोहाली पुडा भवन में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची पंजाब सरकार और GMADA, आज होगी सुनवाई Delhi Intercity Express Stone Pelting: लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस पर पथराव, तीन खिड़किय... Ludhiana Kidnapping Case: नाबालिग लड़की को जबरन अगवा करने के मामले में अकाली नेता जसकरण सिंह देओल पर... Ludhiana Industrial Theft: साहनेवाल की गणपति इंडस्ट्रियल एस्टेट में बड़ी चोरी, गोदाम से 1240 किलो एल... Zirakpur Mystery Death: जीरकपुर की सोसायटी में संदिग्ध हालात में मिला डीएवी छात्र का शव, सीने पर मिल... जालंधर में अस्थायी पटाखा मार्केट का रास्ता साफ: राओवाली में 5.5 एकड़ जमीन पर लगेगी मंडी, प्रशासन ने ... गुरदासपुर में बुजुर्ग महिला से झपटमारी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार: मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद Ludhiana Crime News: श्मशान घाट पर चिता सजने के ऐन वक्त पर रोका अंतिम संस्कार, परिजनों ने लगाया गला ...

सिंगरौली में सड़क हादसे के बाद बवाल, गुस्साई भीड़ ने बसों में लगाई आग, इलाके में तनाव

41

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में कोल माइंस से पावर प्लांट के लिए कोयला ले जा रहे हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कई वाहनों में आग लगा दी. घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस और प्रशासन की टीम लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है.

यह हादसा शुक्रवार को अमिलिया के जंगल में हुआ. अमिलिया कोयला खदान से कोयला लोड करके कंपनी में कोल परिवहन कर रहे ट्रेलर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी थी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे और इस हादसे के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद हाइवा ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया.

ग्रामीणों ने कंपनी के कई वाहनों में आग लगा दी

घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है. हादसे में दो युवकों की मौत के बाद हंगामा हो गया. गुस्साए ग्रामीणों ने कंपनी के कई वाहनों में आग लगा दी. बताया जा रहा है कि लोगों ने छह ट्रक और तीन बसों को आग के हवाले कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई और आग पर काबू पाने के साथ ही, लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है.

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

यह घटना सिंगरौली जिला मुख्यालय बैढ़न से तकरीबन 35 किलोमीटर दूर स्थित माड़ा थाना क्षेत्र के अमिलिया घाटी के कोल माइंस के पास हुई. घटना के बाद शाम करीब पांच बजे स्थानीय ग्रामीणों ने गड़ाखाड़ चौराहे पर चक्काजाम कर दिया. उसी दौरान बैढ़न टाउनशिप से बसें शिफ्ट लेकर कर्मचारियों को अडानी पावर बंधौरा जा रही थीं.

जैसे ही बसें गड़ाखाड़ चौराहे पर पहुंचीं तो गुस्साएं ग्रामीण सभी शिफ्ट बसों के गेट को बंद करते हुए आग लगाने लगे. किसी तरह बसों के अंदर बैठे वर्कर अपनी जान बचाते हुए बसों से कूद गए. जैसे ही बस खाली हुईं तो ग्रामीणों ने कई बसों को आग के हवाले कर दिया, जिससे बस धू-धूकर जलने लगीं. बताया जाता है कि ग्रामीणों ने कंपनी के कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की.

DIG साकेत पांडेय ने मौके पर SP को भेजा

वहीं बेकाबू भीड़ को रोकने पहुंची पुलिस को भी खदेड़ा, जहां कई पुलिस वालों को भी चोट आई हैं. मौके पर तनाव की स्थिति बरकरार है, जहां जिले भर के पुलिस आलाधिकारी मौके पर पहुंच मामले को शांत कराने में लगे हुए हैं. वहीं डीआईजी और प्रभारी आईजी साकेत पांडेय ने कहा कि घटना में दो लोगों की मौत हुई है. काफी भीड़ एकत्रित हुई है. तनाव की स्थिति है. मौके पर एसपी को भेजा गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.